मुंबई मारपीट केस: कोर्ट का सख्त रुख, यूसुफ पठान के ससुर समेत 3 की जमानत खारिज

मुंबई के भायखला इलाके में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब सड़क पर पानी के छींटे पड़ने से शुरू हुआ झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया. इस मामले में यूसुफ पठान के रिश्तेदारों पर पड़ोसियों के साथ मारपीट का आरोप लगा है. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है. मझगांव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने TMC सांसद यूसुफ पठान के तीनों आरोपी रिश्तेदारों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं.

Advertisement
मारपीट में यात्री के हाथ में चोटें आईं. Photo ITG मारपीट में यात्री के हाथ में चोटें आईं. Photo ITG

विद्या

  • मुंबई,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

मुंबई के भायखला इलाके में एक छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. इस मामले में यूसुफ पठान के रिश्तेदारों पर पड़ोसियों के साथ मारपीट का आरोप लगा है. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को पहले शिकायतकर्ता यूसुफ खान के रिश्तेदार सलमान ने अपने शरीर पर आई चोटों का एक वीडियो भेजा. आज, यूसुफ पठान के रिश्तेदारों ने सबूत पेश किए कि इस लड़ाई में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे, जिनमें उनके अपने लोग भी शामिल थे.

Advertisement

मझगांव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने TMC सांसद यूसुफ पठान के तीनों आरोपी रिश्तेदारों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं. इन आरोपियों पर अपने पड़ोसी के साथ मारपीट करने का आरोप है. ये तीनों इस समय आर्थर रोड जेल में बंद हैं. इस मामले में पुलिस ने खालिद खान (यूसुफ पठान के ससुर), उनके बेटे उमरशाद और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की है. यूसुफ खान नाम का एक व्यक्ति अपनी कार से घर लौट रहा था. सड़क पर गड्ढा होने के कारण उसकी कार का पहिया उसमें चला गया, जिससे गंदा पानी सड़क किनारे खड़े शोएब खान पर गिर गया. यूसुफ खान ने तुरंत गाड़ी रोककर माफी मांगी, लेकिन इस पर शोएब खान भड़क गए.

आरोप है कि शोएब ने गाली-गलौज करते हुए बांस की लकड़ी से कार का शीशा तोड़ दिया और यूसुफ खान के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद मामला और बढ़ गया. बताया जा रहा है कि यूसुफ खान अपने परिवार के साथ पुलिस स्टेशन जा रहे थे, तभी रास्ते में दोनों पक्षों का फिर आमना-सामना हो गया, जहां एक बार फिर कहासुनी के बाद झड़प शुरू हो गई.

Advertisement

दूसरे पक्ष की ओर से भी चोट लगने के दावे किए गए हैं. एक पक्ष ने अपने घायल होने का वीडियो साझा किया, जबकि दूसरे पक्ष ने भी सबूत पेश कर बताया कि झड़प में उनके लोग भी घायल हुए हैं.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »