महाराष्ट्र के ठाणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार सनातन धर्म के खिलाफ किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी और संकट की घड़ी में उसकी रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. डोंबिवली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बयान दिया, जहां पिंपलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट को 4 एकड़ एमआईडीसी भूमि आवंटित की गई.
फडणवीस ने कहा कि सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है, लेकिन सनातन धर्म के हितों की रक्षा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएगी. उन्होंने बताया कि यह जमीन वर्षों से विवाद में थी और इसे हल करने के लिए कई नेताओं और विभागों ने प्रयास किए. अंततः मंत्रिमंडल में मामला लाकर निर्णय लिया गया.
उन्होंने आरोप लगाया कि इस जमीन पर कब्जे के प्रयास भी हुए थे, जिन्हें मंदिर भक्तों के विरोध के कारण सफल नहीं होने दिया गया. साथ ही उन्होंने कहा कि कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र के कई धार्मिक स्थलों से जुड़े लंबित मामलों को भी सरकार जल्द हल करेगी.
aajtak.in