दशहरा रैली में उद्धव का शिंदे पर तीखा हमला, बोले- कटप्पा को जनता माफ नहीं करेगी

दशहरा के मौके पर उद्धव ठाकरे की शिवाजी पार्क में एक जोरदार रैली हुई. उस रैली में उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर कई हमले किए. उन्होंने जोर देकर कहा कि कटप्पा को जनता माफ नहीं करने वाली है. साफ कहा गया कि शिवसैनिकों की गद्दी पर सिर्फ एक शिवसैनिक का ही अधिकार रहने वाला है.

Advertisement
उद्धव ठाकरे उद्धव ठाकरे

विद्या

  • मुंबई,
  • 05 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:18 PM IST

दशहरा के मौके पर उद्धव ठाकरे की शिवाजी पार्क में एक जोरदार रैली हुई. उस रैली में उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर कई हमले किए. उन्होंने जोर देकर कहा कि कटप्पा को जनता माफ नहीं करने वाली है. साफ कहा गया कि शिवसैनिकों की गद्दी पर सिर्फ एक शिवसैनिक का ही अधिकार रहने वाला है. 

गद्दार को गद्दार कहेंगे- उद्धव

उद्धव ने कहा कि गद्दारों को गद्दार ही कहा जाएगा. ये बात सभी को पता होनी चाहिए शिवसेना की गद्दी मेरे शिवसैनिकों की है. जनता कभी भी कटप्पा को माफ नहीं करने वाली है. बीजेपी ने भी सही नहीं किया, उसने भी धोखा देने का काम किया. उद्धव ने शिंदे पर बड़ा बयान देते हुए ये भी कह दिया ये लोग शिवसेना का नाम चुराने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन ये लोग सिर्फ कुछ समय के लिए ही कुर्सी पर रहने वाले हैं. इनका कोई भविष्य नहीं है. मैं हिंदू हूं, किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है, झुकने की जरूरत नहीं है.

Advertisement

उद्धव ने आगे कहा कि मेरा नाम सिर्फ उद्धव ठाकरे नहीं है, बल्कि मैं उद्धव बालासाहेब ठाकरे हूं. मुझे बीजेपी वालों से हिंदुत्व का पाठ पढ़ने की जरूरत नहीं है. बीजेपी वाले तो इस समय शिवसेना की गद्दी चुराने की कोशिश में लगे हैं. वो जो भी कर रहे हैं, ठीक नहीं है. उद्धव ने प्रधानमंत्री मोदी की पाकिस्तान यात्रा का जिक्र करते हुए ये भी कहा कि जो लोग पाकिस्तान में जा केक खाते हैं, वो हिंदुत्व की बात कैसे कर सकते हैं. आप सिर्फ गाय-गाय की बात करते हैं, महंगाई पर कभी कुछ नहीं बोलते.

भागवत को राष्ट्रपति बनने के लिए कहा था- उद्धव

शिवसेना अध्यक्ष ने अपने संबोधन में संघ की भी तारीफ की. कुछ दिन पहले ही संघ की तरफ से महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया गया था. अब उसी बात का जिक्र करते हुए उद्धव ने कहा है कि आप लोगों ने पार्टी को आईना दिखाने का काम किया है. इस बात के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं. रैली में उद्धव की तरफ से एक बड़ा दावा भी किया गया. जब वे संघ की तारीफ कर रहे थे, उन्होंने मोहन भागवत का जिक्र करते हुए कहा कि हमने उनसे कहा था कि वे राष्ट्रपति बन जाएं. हम उनका काफी सम्मान करते हैं.

Advertisement

रैली में उद्धव ने महिला सम्मान पर भी विस्तार से बात की. उन्होंने जोर देकर कहा कि मोहन भागवत महिलाओं के लिए समान अधिकार की बात करते हैं, लेकिन अंकिता भंडारी की हत्या कर दी जाती है, बिलकिस बानो के आरोपियों को गुजरात सरकार छोड़ देती है, उनका स्वागत करती है. हिंदुत्व हमे हमेशा महिलाओं का सम्मान करना सिखाती है. उद्धव ने इस बात पर भी जोर दिया कि हम सभी भारतीय हैं, धर्म को घर छोड़कर आना चाहिए. इस समय ये देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है.

फिर शिवसैनिक को सीएम बनाएंगे- उद्धव

संबोधन के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों के बीच बड़ा वादा कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि एक बार फिर वे जरूर किसी शिवसैनिक को ही मुख्यमंत्री बनाएंगे. वे कहते हैं कि जो वादा मैंने अपने पिता से किया था, वो वादा आज आप से करता हूं. एक बार फिर शिवसैनिक मुख्यमंत्री बनाकर रहेंगे. अपने विरोधियों को हर चुनाव में धूल चटाएंगे. पाक अधिकृत कश्मीर का जिक्र करते हुए उद्धव ने यहां तक कह दिया कि अगर सरकार एक फीट जमीन पर भी वापस ला दे तो हम इन्हें सिर पर बैठाकर नाचेंगे. हमारे पीएम ने कहा था कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा.

Advertisement

वैसे इस रैली से पहले ही उद्धव ठाकरे को एक सांकेतिक जीत पहले ही मिल चुकी थी. लंबे समय तक लड़ाई इस बात पर रही कि शिवाजी पार्क में रैली किसकी होगी. सत्ता में क्योंकि एकनाथ शिंदे रहे, ऐसे में पहले साफ कर दिया गया कि उनका गुट ही शिवाजी पार्क में रैली करने वाला है. लेकिन उद्धव ठाकरे ने बॉम्बे हाई कोर्ट में फैसले को चुनौती दी और वहां से उन्हें उम्मीद के मुताबिक बड़ी राहत भी मिल गई. शिवाजी पार्क में उद्धव खेमे को रैली करने की इजाजत मिल गई, उस इजाजत ने ही शिंदे बनाम उद्धव वाली खाई को और ज्यादा गहरा कर दिया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »