महाराष्ट्र: मालशेज घाट में चेतावनी के बावजूद पहुंचे पर्यटक, कालू नदी में डूबने से दो की मौत

मालशेज घाट स्थित कालू वॉटरफॉल के पास दो पर्यटकों की मौत हो गई. वहीं एक टूरिस्ट को समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया. मृतक पुणे के रहने वाले थे. पुलिस की मानें तो भारी बारिश की वजह से 26 जुलाई तक कालू वॉटरफॉल पर जाने से रोक लगाई थी. इसके बावजूद ये पर्यटक वहां पहुंच गए थे और हादसे में उनकी मौत हो गई,

Advertisement
एक टूरिस्ट को बचा लिया गया. (Photo: Representative image) एक टूरिस्ट को बचा लिया गया. (Photo: Representative image)

ओमकार

  • पुणे,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:39 PM IST

महाराष्ट्र के मशहूर मालशेज घाट स्थित कालू वॉटरफॉल के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस दुर्घटना में पुणे के दो पर्यटकों की कालू नदी में डूबने से मौत हो गई, जबकि स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से एक पर्यटक को सुरक्षित बचा लिया गया.

मृतकों की पहचान 20 वर्षीय रमन विजय अन्नापुरे और 18 वर्षीय शाम साठे के रूप में हुई है. पुलिस की मानें तो अन्नापुरे पुणे के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और नांदेड़ के रहने वाले थे. जबकि शाम साठे बुलढाणा के निवासी थे और पुणे में अपने भाई के साथ रह रहे थे. 

Advertisement

शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों मृतक वॉटरफॉल पर अपने-अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग घूमने आए थे. ये दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे. भारी बारिश के कारण नदी का बहाव तेजी से बढ़ रहा था. इससे बेफिक्र ये लोग वॉटरफॉल को एंजॉय कर रहे थे. इसी दौरान साठे नदी के तेज बहाव के कारण बह गया. 

पुलिस के मुताबिक यह घटना दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है. वहीं, अन्नापुरे कालू नदी पार करने की कोशिश कर रहा था, जिस दौरान उसकी मृत्यु हो गई. घटना दोपहर 3:30 बजे की है. 

यह भी पढ़ें: टूटी थी पैर की हड्डी, डॉक्टर ने कर दिया दिल का ऑपरेशन, महिला की मौत के बाद मचा बवाल

पुलिस ने बताया कि ये दोनों ट्रेकिंग और टूरिज़्म ग्रुप के साथ यहां आए थे. प्रशासन की ओर से मालशेज घाट और हरिश्चंद्रगढ़ इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई थी, लेकिन इसके बावजूद ये ग्रुप वहां पहुंचा था. बारिश के चलते पुलिस ने एहतियातन 26 जुलाई तक कालू वॉटरफॉल पर जाने से रोक लगाई थी.

Advertisement

लेकिन इन लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और वहां पहुंच गए. कालू नदी की तेज लहरों में बहने के कारण इनकी मौत हो गई. पुलिस और बचाव टीम ने घटनास्थल से दोनों शवों को बरामद किया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »