मरीजों की सेहत से खिलवाड़, महाराष्ट्र में 1.85 करोड़ की नकली दवाएं बरामद

महाराष्ट्र के ठाणे में खाद्य और ड्रग्स (एफडीए) के अधिकारियों ने कई जगह पर छापे मारे. जिसमें करीब 2 करोड़ रुपये की नकली दवा बरामद की गई. और उन लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया. एफडीए इन नकली दवाओं के बनाने वाले स्थानों, और वितरण चैनलों की पहचान करने के लिए जांच कर रही है.

Advertisement
ठाणे में ड्रग जब्त (प्रतीकात्मक फोटो) ठाणे में ड्रग जब्त (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 16 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST

महाराष्ट्र के ठाणें में जिले में छापेमारी के बाद 1.85 करोड़ रुपये की नकली दवाएं जब्त की गईं हैं. खाद्य और ड्रग्स (एफडीए) के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी सोमवार को दी. अधिकारियों ने बताया कि दो जगहों पर छापेमारी की गई थी, जिसके बाद ऐसी दवाएं बरामद की गईं.

 न्यूज एजेंसी से बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में भिवंडी के एक गोदाम और मीरा रोड इलाके में एक अन्य प्रतिष्ठान पर छापे मारे गए. पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

Advertisement

लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़

मामले की जानकारी देते हुए एफडीए के एक अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि आरोपी नकली दवाओं का निर्माण और बिक्री कर रहे थे, और वो निर्माता होने का झूठा दावा कर रहे थे. शिकायत के अनुसार, दवाओं को कई राज्यों में भेजा जा रहा था. जिससे मरीजों को धोखा दिया गया और उनके हेल्थ के साथ खिलवाड़ किया गया. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में इनामी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 1600 KG गांजे के स्मगलिंग में था शामिल

मामले की जांच की जा रही है

अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस और एफडीए इन नकली दवाओं के बनाने वाले स्थानों, और वितरण चैनलों की पहचान करने के लिए जांच कर रहे थे. इसी दौरान यहां छापा मारा गया.

यह भी पढ़ें: पंजाब में SI ने पैरासिटामॉल को ड्रग्स बताकर युवक को कराई जेल, 75 दिन बाद HC से मिली राहत

Advertisement

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), (धोखाधड़ी), 276 (दवाओं में मिलावट), 277 (मिलावटी दवाओं की बिक्री), 278 (अलग-अलग दवाओं की बिक्री) सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »