महाराष्ट्र में शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, कांग्रेस नेता भी है आरोपी टीचर, हुआ अरेस्ट

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पीड़ितों की संख्या बढ़ने की आशंका है. आरोपी ने और किन छात्राओ अपना शिकार बनाया है, इसकी जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी मामलों की कड़ी जांच करेगी.

Advertisement
आरोपी शिक्षक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) आरोपी शिक्षक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विकास राजूरकर

  • चंद्रपुर,
  • 03 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 8:03 AM IST

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. जिले के कोरपना में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी अमोल लोडे को पुलिस ने अकोला से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी अमोल लोडे युवा कांग्रेस का कोरपना शहर अध्यक्ष भी है. 

कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षक अमोल पर आरोप है कि उसने 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी टीचर ने पीड़ित छात्रा को गर्मियों में जूनियर आईएएस की क्लास लेने के बहाने स्कूल बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की.

Advertisement

पीड़िता ने सहेली को बताई थी आपबीती

इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़ित छात्रा को धमकी देते हुए कहा कि ये बात किसी को बताई तो तुम्हारे माता-पिता को जान से मार दिया जाएगा. जब पीड़ित छात्रा ने इस घिनौने मामले के बारे में अपनी सहेलियों को बताया तो उसने इसकी जानकारी अपने घर पर दे दी और तब जाकर इस घटना का खुलासा हुआ. पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें: विदेश ले जाकर दोस्तों से कराया रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल... बस्ती जिले की पीड़िता की आपबीती

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पीड़ितों की संख्या बढ़ने की आशंका है. आरोपी ने और किन छात्राओ अपना शिकार बनाया है, इसकी जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी मामलों की कड़ी जांच करेगी.

Advertisement

आरोपी अरेस्ट

चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन ने कहा, 'कल शाम को पीड़िता और उसकी मां ने कोरपाना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने बताया कि मई महीने मे उसके साथ अत्याचार हुआ, और आरोपी उसका शिक्षक ही है. आरोपी ने ट्यूशन पढ़ने के बहाने रविवार के दिन बलात्कार किया और उसे धमकी भी दी की ये बात अपने परिवार को न बताए. हमने तुरंत शिकायत दर्ज की और पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया. आरोपी को अकोला से आरोपी को गिरफ्तार किया है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »