स्कूल टीचर की घिनौनी करतूत, वॉशरूम में महिलाओं का चोरी छिपे बनाता था वीडियो, हुआ गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में एक प्राइवेट स्कूल के टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है. ड्राइंग टीचर चुपके से वॉशरूम में महिलाओं का वीडियो बनाता था. जब एक महिला को इसका शक हुआ तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद आरोपी मौके से पकड़ा गया. वो वेंटीलेटर के जरिए मोबाइल से महिलाओं का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता था. उसके मोबाइल में पुलिस को ऐसे कई वीडियो मिले हैं.

Advertisement
आरोपी टीचर को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी टीचर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 02 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

महाराष्ट्र के नागपुर में एक निजी स्कूल के टीचर की घिनौनी करतूत सामने आई है.  पुलिस ने एक प्राइवेट स्कूल में ड्राइंग टीचर के रूप में कार्यरत मंगेश विनायक खापरे को वॉशरूम में महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी टीचर महिलाओं के वॉशरूम में चोरी-छिपे वीडियो बनाता था. आरोपी को तब रंगे हाथों पकड़ा गया जब वह एक साहित्य सम्मेलन के दौरान महिला वॉशरूम का वीडियो बना रहा था.

Advertisement

यह घटना नागपुर के सीताबर्डी थाना क्षेत्र की है, जहां एक साहित्य सम्मेलन में शामिल हुई एक महिला को वॉशरूम में कुछ संदिग्ध गतिविधियों का आभास हुआ. उसने देखा कि खिड़की से कोई मोबाइल फोन के जरिए उसका वीडियो बना रहा है. 

संदेह होते ही महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया. जब इस मामले की जांच की गई तो चौंकाने वाली बातें सामने आई. पुलिस को पता चला है कि आरोपी पहले भी कई बार महिलाओं के वॉशरूम में चोरी-छिपे वीडियो बना चुका है.

उसके मोबाइल फोन में पहले से ही कई महिलाओं के नहाते और वॉशरूम में मौजूद होने के वीडियो मिले हैं. आरोपी एक निजी स्कूल में ड्रॉइंग शिक्षक के रूप में कार्यरत था और अपने पद का दुरुपयोग कर इस घिनौने काम को अंजाम दे रहा था.

Advertisement

सीताबर्डी पुलिस थाने की इंस्पेक्टर मनीषा काशीद ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने ये वीडियो कहां और किस मकसद से बनाए.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »