'शादी के बाद रात में क्या करती हो?', TCS केस में आरोपी रजा की अश्लील बातें और पीड़िता की खौफनाक आपबीती

टीसीएस (Tata Consultancy Services) के नासिक ऑफिस में धर्मांतरण से जुड़े मामले में आरोपी रजा मेमन की गिरफ्तारी के बाद एक और पीड़िता का बयान सामने आया है. उसने कार्यस्थल पर पीछा करने, छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणियों व उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
टीसीएस धर्मांतरण मामले में अब हुए कई खुलासे. (Photo: ITG) टीसीएस धर्मांतरण मामले में अब हुए कई खुलासे. (Photo: ITG)

दिव्येश सिंह

  • नासिक,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

नासिक में टीसीएस (TCS) धर्मांतरण मामले में अब रजा मेमन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में चौथे सर्वाइवर का भी बयान आया है. गिरफ्तार रजा मेमन ने पीड़िता से कहा कि “इस मामले को हम दोनों के बीच ही राज़ रखना”. पीड़िता के मुताबिक काम की शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होती है. मैं दूसरी शिफ्ट में काम करती हूं, जो सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलती है. मई 2023 में शुरुआती इंडक्शन ट्रेनिंग के दौरान जब मैं ट्रेनिंग रूम में अकेली थी, तब रजा मेमन मेरे पास आए और मेरा नाम व पता पूछा.

Advertisement

इसके बाद उन्होंने मुझे एक मौखिक पहेली दी और मुझे मैसेज के ज़रिए उसका जवाब भेजने का निर्देश देते हुए, मुझसे नज़दीकी बनाने की कोशिश की. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें भविष्य में भी ऐसी पहेलियां देता रहूंगा. मुझे टीम्स पर जवाब मैसेज करते रहना, लेकिन इस बात को हम दोनों के बीच पूरी तरह से सीक्रेट रखना. हालांकि रज़ा मेमन मेरी टीम से जुड़ा हुआ नहीं था, फिर भी उस समय उसका बर्ताव मुझे अजीब लगा. क्योंकि मैं उस समय ऑफिस में नई थी, इसलिए मैंने दबाव महसूस किया और इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया.

अजीब-अजीब बातें और छूने की कोशिश करता था रजा
रजा मेरा पीछा करता था, बिना मेरी मर्ज़ी के मुझे छूने की कोशिश करता था. पीड़ित ने मैनेजरों से शिकायत की, लेकिन उसे बस यही सलाह मिली, हमेशा ग्रुप में रहना और अकेले रहने से बचना. पीड़िता ने बताया कि जब भी मैं अकेली होती थी, रज़ा जान-बूझकर मुझे अजीब नज़र से देखता था. इसके अलावा, मेरी अनिच्छा के बावजूद वह मेरा पीछा करता था व मुझसे ज़बरदस्ती अजीब-अजीब बातें करने की कोशिश करता था.

Advertisement

रजा के इस व्यवहार से डर के मारे मैं बस वहां से चली जाती थी जब यह सब बार-बार होने लगा, तो मैंने जून 2023 में रज़ा के इस अजीब बर्ताव के बारे में अपने क्वालिटी ट्रेनिंग मैनेजर जयेश सर से तुरंत मौखिक शिकायत की. उस समय, जयेश सर ने कहा कि रज़ा मेमन का बर्ताव पहले भी सवालों के घेरे में रहा है. उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं यह पक्का करूं कि मैं कभी अकेली न रहूं. जब मैंने रज़ा मेमन के बारे में अपनी कंपनी की टीम लीडर निताली जगताप से बात की, तो उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं हमेशा ग्रुप में रहूं और अकेले रहने से बचूं.

मेरे द्वारा पहले की गई शिकायत को लेकर मन में रंजिश पाले हुए रज़ा मेमन ने जान-बूझकर बदनीयती और बदले की भावना से काम करते हुए मेरी व मेरे ऑफिस के साथी, अभिषेक की बदनामी की. उसने ऐसा हमारे नामों को झूठा जोड़कर किया. उसने ऑफिस में यह अफ़वाह फैलाई कि हमारा आपस में चक्कर चल रहा है और यह दावा किया कि हमें अशोक मार्ग पर एक साथ देखा गया था.

मेरी शादी के बाद रजा ने तंज मारते हुए कहा कि रात में आखिर तुम इतनी व्यस्त किस चीज़ में रहती हो? लेकिन मैंने उसे नज़रअंदाज़ करना जारी रखा और उसके साथ-साथ दानिश व तौसीफ़ के भी आने वाले कॉल्स की फ़्रीक्वेंसी 30 सेकंड से घटकर 1 सेकंड हो गई. मेरी शादी नवंबर 2025 में हुई. उस समय, जब भी मैं कभी-कभार लंच के बाद ऑफिस में थोड़ी देर के लिए झपकी लेती थी, तो रज़ा मेरी शादी का ज़िक्र करके मेरी निजी ज़िंदगी में दखल देता था.

Advertisement

तुम्हें किसी ठंडी जगह जाना चाहिए घूमने
इसके बाद वह मुस्कुराता और मुझे गंदी नज़र से घूरता. साथ वह कहता था कि शादी के बाद तो रात को सोना चाहिए. आखिर रात में तुम इतनी व्यस्त किस चीज़ में रहती हो?" इसके बाद, फरवरी 2026 में मुझे पति के साथ गोवा जाना था तो मैं रज़ा मेमन के पास छुट्टी मांगने गई. इस पर उसने मुझे ऊपर से नीचे तक घूरा, मुस्कुराया और पूछा, "क्या तुम हनीमून पर जा रही हो? क्या तुम शराब पीती हो?" जब मैंने उसकी बात को टालने की कोशिश की, तो रज़ा ने आगे कहा, "तुम्हें किसी ठंडी जगह पर जाना चाहिए. घूमने के लिए वही सबसे अच्छी जगहें होती हैं." 

मुझे अपनी निजी और शादीशुदा ज़िंदगी के बारे में की गई ये टिप्पणियां अश्लील और बेहद अपमानजनक लगीं. क्योंकि मैं लगातार उससे बचती रही, इसलिए रज़ा मेमन ने बदले की भावना से प्रेरित होकर अपने सहकर्मियों, दानिश और तौसीफ़ को निर्देश दिया कि जब आईटी के कर्मचारी छुट्टी पर हों, तो वे सिस्टम की सेटिंग्स में छेड़छाड़ करें. उन्होंने सिस्टम को इस तरह से सेट कर दिया कि आने वाली कॉल्स की फ़्रीक्वेंसी, जो आम तौर पर स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल के अनुसार हर तीस सेकंड में आती थी वह बढ़कर हर एक सेकंड में आने लगी. जिससे मुझ पर काम का दबाव बढ़ गया.

Advertisement

शिकायत पर हेड ने भी नहीं की सुनवाई
इसको लेकर मैंने हेड अश्विनी चैनानी से रजा की शिकायत की. लेकिन उन्होंने कहा कि तुम क्यों सुर्खियों में आना चाहती हो? इस स्थिति से तंग आकर मैं हमारी हेड, सुश्री अश्विनी चैनानी के पास गई. लेकिन उन्होंने लगातार रज़ा मेमन, दानिश और तौसीफ़ का बचाव किया. उनके खिलाफ कोई भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के बजाय, उन्होंने मेरे प्रति उनके शर्मनाक व्यवहार का बचाव किया. उन्होंने मेरी शिकायतों को यह कहकर खारिज कर दिया कि तुम क्यों सुर्खियों में आना चाहती हो? बस इसे जाने दो. इस मामले को यहीं खत्म कर दो. 

इस तरह उन्होंने असल में रज़ा का ही साथ दिया. नतीजतन मैंने सुश्री अश्विनी से अपनी शिकायतें करना बंद कर दिया. इससे और ज़्यादा हिम्मत पाकर रज़ा मेमन हमारे ऑफ़िस में महिला कर्मचारियों को लगातार परेशान करता रहा. पीड़िता ने गुड़ी पड़वा की भी एक घटना बताई. पीड़िता के मुताबिक साड़ी में मुझे एक अजीब, टकटकी भरी नज़र से घूरते हुए शाहरुख ने कहा कि आज तुम बिल्कुल अलग लग रही हो, क्या हम कहीं बाहर चलें?

क्योंकि 19 मार्च, 2026 में गुड़ी पड़वा के दिन मैं साड़ी पहनकर ऑफ़िस आई थी. उस दोपहर करीब 12:00 बजे, जब मैं अपनी डेस्क पर बैठी थी, तो शाहरुख जान-बूझकर आया और बैठ गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »