बिजनेसमैन से 1.5 करोड़ रुपये लिए उधार, फिर सुपारी किलर्स से करवा दी उसी की हत्या

ठाणे में पुलिस ने 55 साल के बिजनेसमैन की हत्या करवाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, हत्या करने वाले दो सुपारी किलर्स अभी फरार हैं. मामला 1.5 करोड़ रुपये की उधारी से जुड़ा है. फिलहाल पुलिस दोनों फरार सुपारी किलर्स की तलाश में जुटी है. मामले में जांच जारी है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 11 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 9:51 AM IST

महाराष्ट्र के ठाणे में 55 साल के बिजनेसमैन की हत्या मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, 40 साल के कर सलाहकार (टैक्स कंसलटेंट) ने बिजनेसमैन से 1.5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. लेकिन जब बिजनेसमैन ने उससे रुपये वापस मांगे तो कर सलाहकार बहाने बनाने लगा. बाद में उसने अपने साथी की मदद से भाड़े के दो सुपारी किलर्स को हायर किया. फिर बिजनेसमैन की हत्या करवा डाली, ताकि उसे रुपये वापस करने की नौबत न आ जाए.

Advertisement

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आरोपी टैक्स कंसलटेंट की पहचान 40 साल के भूषण पाटिल के रूप में हुई है. उसने सतीश पाटिल नामक बिजनेसमैन से 1.5 करोड़ रुपये उधार ले रखे थे. जब रुपये वापस देने का समय आया तो भूषण के मन में लालच आ गया. उसने अपने साथी नितिन पाटिल से इस बारे में बात की. दोनों ने फिर दो सुपारी किलर्स से संपर्क किया. उन्हें कुछ रुपये देकर कहा कि वो सतीश पाटिल को मार दें.

सुपारी किलर्स ने भी सतीश पाटिल की तलवार से हत्या कर दी. जब सतीश की हत्या का मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने जांच शुरू की. पाया कि सतीश की अक्सर भूषण से बात होती थी. पुलिस ने भूषण से पूछताछ की तो वह उन्हें गुमराह करता रहा. लेकिन पुलिस को उसके बयानों पर शक हुआ तो उससे सख्ती से पूछताछ की. जल्द ही भूषण टूट गया और उसने सतीश की हत्या की बात कबूल ली.

Advertisement

पुलिस ने फिलहाल भूषण और नितिन पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दोनों सुपारी किलर्स अभी फरार हैं. उनकी तलाश जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »