महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में 7 नक्सलियों का सरेंडर, 31.50 लाख का था इनाम

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली में शनिवार को सात नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. इन नक्सलियों पर कुल 31.50 लाख रूपये का इनाम घोषित था. इसे सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

Advertisement
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 3 महिलाएं भी शामिल(फोटो-ANI) आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 3 महिलाएं भी शामिल(फोटो-ANI)

राहुल झारिया

  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 12:06 AM IST

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शनिवार को सात नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. इन नक्सलियों पर कुल 31.50 लाख रूपये का इनाम था. इसमें तीन महिला नक्सली शामिल हैं.

पुलिस ने बताया कि विकास उर्फ साधू पोधादी (27) छत्तीसगढ़ कोडेलायेर ‘जन मिलिशिया दलम’ का सदस्य था. वह सुरक्षाबलों के साथ तीन मुठभेड़ में शामिल थी और उस पर 4 लाख रूपये का इनाम था.

Advertisement

एक अधिकारी ने बताया कि महिला नक्सली वैशाली बाबुराव वेदादी (18) भामरागढ़ दलम की सदस्य थी और उसके सिर पर साढ़े चार लाख रूपये का इनाम था.

उन्होंने बताया कि सूरज उर्फ आकाश तनु हुर्रा (25) कसानसुर दलम का 2017 तक हिस्सा रहा और उस पर सात मुठभेड़ों में लिप्त रहने, पांच हत्या करने सहित कई अन्य आरोप हैं. उसके सिर पर साढ़े चार लाख रूपये का इनाम था.

अधिकारी ने बताया, ‘इसी प्रकार मोहन उर्फ दुसा केसा कोवसी (19) नौ हत्याओं और दो एनकाउंटर में शामिल रहा. उसके सिर पर साढ़े चार लाख रूपये का इनाम था. नवीन उर्फ अशोक पेका (25) गत्ता दलम का सदस्य था और उस पर भी इतना ही ईनाम था.’

उन्होंने बताया कि जानी उर्फ कविता हेवदा धुर्वा (26) दिसंबर 2018 तक ‘कंपनी नंबर 4, प्लाटून ए’ में सेक्शन डिप्टी कमांडर थी. वह सात मुठभेड़ और तीन हत्याओं में शामिल थी. उस पर पांच लाख रूपये का इनाम था. अधिकारी ने बताया कि दुर्गा गेबा पुंगाती (29) टीपागढ़ दलम की सदस्य थी और उसके सिर पर पांच लाख रूपये का इनाम था.

Advertisement

बता दें कि इससे पहले नवंबर में ही गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए थे. यह घटना धानोरा तहसील के कटेझरी जंगल में घटी थी. जिसमें दो महिला नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement