'पानी- पानी' चीखती रहीं बेटियां, उल्टा टांगकर चैन से सो गए मां- बाप, सुबह तक एक की मौत

सांगली में चोरी के शक में पिता ने अपनी ही बेटियों को रातभर उल्टा लटकाकर अमानवीय यातना दी, जिसमें 10 साल की मासूम की मौत हो गई. दूसरी बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल में है. घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
बेटियों को उल्टा टांगकर सो गए मां- बाप, सुबह तक एक की मौत (Photo: representational image) बेटियों को उल्टा टांगकर सो गए मां- बाप, सुबह तक एक की मौत (Photo: representational image)

प्रबोधिनी चिखलीकर

  • सांगली ,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST

महाराष्ट्र के सांगली जिले की आटपाडी तालुका के बनपुरी गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने चोरी के महज शक के आधार पर अपनी ही सगी दो बेटियों पर ऐसा अत्याचार किया कि एक की मौत ही हो गई. पिता ने उन्हें पूरी रात उल्टा लटकाए रखा. 

सुबह तक हो गई एक की मौत

Advertisement

इस भयानक यातना के बाद, दस साल की सानिका की मृत्यु हो गई, जबकि उसकी ग्यारह साल की बहन, अनुजा, गंभीर रूप से घायल हो गई बच्ची की मौत हो जाने से यह इलाका पूरी तरह से हिल गया है.  मामला तब सामने आया जब दूसरी बहन ने रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती सुनाई. इसके बाद पुलिस ने बच्चियों क पिता, दादू हैबत यमगर, को हिरासत में ले लिया है.

रातभर 'पानी, पानी' चिल्लाती रहीं

जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को बच्चियों के पड़ोसी ने लड़कियों पर चोरी का शक जताया था. इसी को लेकर उनके निर्दयी पिता, दादू हैबत यमगर अपनी ही बेटियों के लिए हैवान बन गया. उसने दोनों के हाथ-पैर बांध दिए और  शाम लगभग 5:00 बजे, उन्हें अपने घर के छत के एक लोहे के एंगल से उल्टा लटका दिया. इसके बाद, ये मासूम बच्चियां पूरी रात दर्द से कराहती रहीं, और बार-बार 'पानी, पानी' चिल्लाती रहीं लेकिन माता पिता ने उन्हें पानी की एक बूंद भी नहीं दी, बल्कि वे बेफिक्र होकर चैन की नींद सो गए.

Advertisement

दादा ने बचा ली दूसरी बच्ची की जान

अगली सुबह यानी गुरुवार को सुबह 6 बजे, लड़कियों के दादा ने उन्हें छुड़ाया और नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. सानिका मर चुकी थी जबकि अनुजा बेहोशी की हालत में थी. अनुजा को उसकी घायल अवस्था में तुरंत एक अस्पताल ले जाया गया, जबकि मृत सानिका को एक दूसरे निजी अस्पताल में ले जाया गया. हालांकि, वहां डॉक्टरों ने पुष्टि कर दी कि सानिका की मृत्यु हो चुकी है. 

गुपचुप तरीके अंतिम संस्कार की कोशिश

इस बीच, एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. दरअसल, इस घटना को सार्वजनिक होने से रोकने की कोशिश में, इसमें शामिल परिवार के सदस्यों ने गुपचुप तरीके से सानिका का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया लेकिन उससे पहले ही सच का खुलासा हो गया. घायल अनुजा को होश आया और उसने डॉक्टर को बताया कि कैसे उसके पिता ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे लटका दिया था और बेरहमी से पिटाई की थी. 

बच्ची को छुड़ाने वाले दादा पर भी हमला

इस पूरी घटना ने भारी हंगामा खड़ा कर दिया है, और पुलिस ने इसकी गहन जांच शुरू कर दी है. मामला यहीं नहीं थमा, मालूम हुआ है कि लड़कियों के पिता ने बच्चियों को बचाने वाले उनके दादा  पर कोयते से हमला किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दीं है. यह घटना परिवार के भीतर की कलह की गहराई और उसमें शामिल क्रूरता की चरम सीमा को उजागर करती है. लोगों का मानना ​​है कि यह घटना केवल एक आपराधिक कृत्य नहीं है, बल्कि मानवता की ही एक नृशंस हत्या है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement