अकोला में बारिश बनी मुसीबत... मंदिर में टिन शेड पर गिरा पेड़, 7 की मौत और 29 लोग गंभीर रूप घायल

अकोला जिले में तूफानी हवा और बारिश से एक मंदिर परिसर के टिन शेड पर नीम का पेड़ गिर गया. इससे शेड धराशायी हो गया. देखते ही देखते ही वहां हाहाकार मच गया. इस दर्दनाक घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए हैं.

Advertisement
पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत. पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत.

धनंजय साबले

  • अकोला ,
  • 09 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 6:45 AM IST

महाराष्ट्र के अकोला जिले में तूफानी हवा और बारिश से भारी नुकसान हुआ है. बालापुर तहसील के पारस इलाके में बाबूजी महाराज मंदिर परिसर के टिन शेड पर नीम का पेड़ गिर गया. इससे शेड धराशायी हो गया. इसके बाद अफरातफरी मच गई. कई लोग शेड के नीचे दब गई. देखते ही देखते ही वहां हाहाकार मच गया.  30 से 35 लोग टीन शेड के नीचे दबे थे जिसमें से 7 लोगों की मौत हो गई है और 29 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं जिनका इलाज अकोला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

Advertisement

सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची है. इसके साथ ही मलबे को हटाने के लिए जेसीबी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी पहुंची है. मगर, तेज हवा और बारिश बचाव कार्य में बाधक बन रही है. घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुटी है. अपनों की तलाश में लोग इधर-उधर भटकते और बिलखते नजर आ रहे हैं.

देखिए वीडियो...

कई राज्यों में 38 से 40 डिग्री पहुंचा तापमान

बात करें देश के मौसम के मिजाज की तो उत्तर भारत के राज्यों में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ गई है. दक्षिण के कई राज्यों में भी अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा रहा है. उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ मराठवाड़ा और छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल जैसे राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है.

Advertisement

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में तेज़ हवाओं एवं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »