PMC घोटाला: गई एक और जान, खाते में जमा थे 2.25 करोड़ रुपये

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक में हुए घोटाले ने एक और जान ले ली है. सोलापुर की रहने वाली 73 वर्षीय भारती सदरंगानी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. परिजनों का आरोप है कि भारती की बेटी के करीब 2.25 करोड़ रुपये पीएमसी बैंक में जमा थे.

Advertisement
73 साल की भारती की बेटी के 2.25 करोड़ PMC में जमा थे. (फोटो-आजतक) 73 साल की भारती की बेटी के 2.25 करोड़ PMC में जमा थे. (फोटो-आजतक)

सौरभ वक्तानिया

  • मुंबई,
  • 22 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

  • PMC घोटाले ने ली एक और जान
  • 73 साल की महिला की मौत
  • बेटी के बैंक में जमा थे 2.25 करोड़ रुपये

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक में हुए घोटाले ने एक और जान ले ली है. सोलापुर की रहने वाली 73 वर्षीय भारती सदरंगानी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. परिजनों का आरोप है कि भारती की बेटी के करीब 2.25 करोड़ रुपये पीएमसी बैंक में जमा थे.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक 73 साल की भारती सदारंगनी की मौत हार्ट अटैक से हुई. परिवार का कहना है कि सामने आने के बाद भारती काफी तनाव में थी. दरअसल भारती की बेटी के लगभग सवा दो करोड़ रुपये पीएमसी बैंक में जमा थे. बैंक घोटाला सामने आने के बाद रिजर्व बैंक की पाबंदियों की वजह से महिला की बेटी पैसे निकाल नहीं पा रही थी, इस वजह से भारती बेहद तनाव में थी.

बैंक खाते के बारे में ले रही थी जानकारी

इंडिया टुडे से बात करते हुए भारती के दामाद ने कहा, "पिछले दो महीने से वो लगातार कॉल कर रही थी और खाते के बारे में जानना चाह रही थी, हम लोग उनसे कह रहे थे कि पैसा सुरक्षित है और जल्द ही पैसा निकाल लिया जाएगा, लेकिन वह काफी दबाव में थी, मेरी पत्नी फोन पर उन्हें लगातार दिलासा दे रही थी, लेकिन एक बार अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे गिर पड़ीं, बाद में उनकी मौत हो गई, मैं इस वक्त उनके अंतिम संस्कार के लिए सोलापुर में हूं, इस घटना से पहले वह पूरी तरह से तंदुरुस्त थीं."

Advertisement

मेहनत की कमाई जमा कराई थी बैंक में

रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला का परिवार विदेशों से सामान आयात कर भारत में बिजनेस करता था. उन्होंने बड़ी मेहनत से पैसे बचाए थे और बैंक में जमा किया था. रिपोर्ट के मुताबिक महिला मुंबई के मुलुंड में रहती थी, और बैंक उनके घर के ठीक सामने था. महिला और परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए बैंक जाना आसान था, बैंक की सेवाएं अच्छी थी, लेकिन अचानक ये सबकुछ हो गया. इस घटना के बाद महिला का पूरा परिवार सदमे में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »