सीएम शिंदे से बोले इस देश के पीएम- मैं तो मोदी भक्त हूं

पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के मुंबई दौरे पर आए हैं. उनकी तरफ से महाराष्ट्र को 38 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी गई है. अब उस बीच सीएम एकनाथ शिंदे की तरफ से एक बड़ा दावा किया गया है. उन्होंने कहा है कि Luxembourg के प्रधानमंत्री खुद को मोदी भक्त मानते हैं.

Advertisement
पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 19 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 10:57 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के मुंबई दौरे पर पहुंच गए हैं. उनकी तरफ से महाराष्ट्र को 38 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी गई है. अब पीएम मोदी की तरफ से तो राज्य को तोहफे दिए गए तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री की तारीफ में पुल बांधे. उनकी तरफ से दावा तक कर दिया गया कि एक दूसरे देश के पीएम ने खुद को मोदी भक्त बताया.

Advertisement

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब मैं वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में गया था, तब वहां Luxembourg के प्रधानमंत्री मिले थे. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तो मोदी भक्त हूं. अब सीएम शिंदे सिर्फ यहीं पर नहीं रुके. उन्होंने यहां तक कहा कि Luxembourg के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर क्लिक करवाई थी और जब वे उनसे मिले, उन्होंने कहा कि मोदी को ये दिखाना. अपने संबोधन के दौरान सीएम ने इस बात का भी जिक्र किया कि पीएम मोदी की लोकप्रियता पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ी है. 

इस बारे में एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब मैं जर्मनी और सउदी के लोगों से मिला तो वे सिर्फ इतना कहते थे कि क्या आप मोदी के साथ आए हैं. मैं कहता था कि मैंने तो उनके साथ खाना खाया है. दावोस में पीएम मोदी और भारत को लेकर जबरदस्त सकारात्मकता दिखी है. अब सीएम शिंदे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे. उनकी तरफ से कहा गया कि मेरी जो भी तारीफ सीएम कर रहे थे, ये असल में दिखाता है कि दुनिया में अब भारत को लेकर एक सकारात्मक ऊर्जा बन गई है.

Advertisement

पीएम के मुंबई दौरे की बात करें तो उनकी तरफ से मायानगरी को दो नई मेट्रो लाइनें दी गई हैं. उन्होंने मुंबई मेट्रो के 2a और 7 रूट के दूसरे चरण का उद्घाटन किया. उनकी तरफ से मेट्रो में आम लोगों के साथ यात्रा भी की गई.  पीएम मोदी ने 12,600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2a और 7 का उद्घाटन किया. ये लाइनें अंधेरी से दहिसर तक 35 किलोमीटर लंबे एलेवेटेड कॉरिडोर में फैली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »