42 बांग्लादेशी घुसपैठियों के भारतीय पासपोर्ट रद्द, ऐसे हुआ फर्जी दस्तावेज बनाने का खुलासा

पिंपरी-चिंचवड़ एटीबी (एंटी टेरेरिस्ट ब्रांच) ने 42 बांग्लादेशी घुसपैठियों के जाली भारतीय पासपोर्ट रद्द करवाने में सफलता हासिल की है. फर्जी दस्तावेजों के सहारे सभी पासपोर्ट बनाये गए थे. बांग्लादेशी के संपर्क में रहने वाले पासपोर्ट एजेंट से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई.

Advertisement
फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले बांग्लादेशी फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले बांग्लादेशी

श्रीकृष्ण पांचाल

  • पिंपरी चिंचवाड़,
  • 07 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

यह बात कई बार सामने आ चुकी है कि महाराष्ट्र में बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे हैं. जाली दस्तावेजों के आधार पर उनके पास से भारतीय पासपोर्ट जब्त किए जाने के भी कई मामले सामने आए हैं. पिंपरी-चिंचवाड़ एटीबी (एन्टी टेरीरिस्ट ब्रांच) ने 42 बांग्लादेशी घुसपैठियों के भारतीय पासपोर्ट रद्द करने में सफलता हासिल की है.

जनवरी महीने में एटीबी को गोपनीय सूचना मिली थी कि पांच बांग्लादेशी निगड़ी पुलिस स्टेशन की सीमा के साई नगर में रह रहे हैं. निगड़ी पुलिस ने उनका पता लगाया और उनको गिरफ्तार कर लिया. इस बीच बांग्लादेशियों के संपर्क में रहने वाले पासपोर्ट एजेंट से भी पुलिस ने पूछताछ की. 2015 से वह पासपोर्ट एजेंट बांग्लादेशी नागरिकों के संपर्क में था.

Advertisement

एटीबी ने की कार्रवाई
पुलिस सूचना और मोबाइल फोन की मदद से पिंपरी-चिंचवाड़ एटीबी, विदेशी राष्ट्रीय पंजीकरण विभाग और विशेष शाखा दो की मदद से 42 बांग्लादेशियों के पासपोर्ट रद्द करने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पुणे से संपर्क किया गया. इसके बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी गयी. 

फर्जी दस्तावेज के आधार पर बनाए गए थे पासपोर्ट
42 पासपोर्ट फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाये गये थे. मामले को बेहद संवेदनशीलता से संभालते हुए पुणे पासपोर्ट कार्यालय ने 42 बांग्लादेशी घुसपैठियों के भारतीय पासपोर्ट रद्द कर दिए. इस सारी प्रक्रिया में छह महीने लग गये. यह कार्रवाई पिंपरी- चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर विनयकुमार चौबे के मार्गदर्शन में की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement