'ये तूने क्या किया...', नवाब मलिक ने शेयर की समीर वानखेड़े के निकाह की तस्वीर

नवाब मलिक ने एक तस्वीर ट्वीट की है. नवाब मलिक ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है कि कबूल है, कबूल है, कबूल है. समीर दाऊद वानखेड़े ये क्या किया.

Advertisement
नवाब मलिक ने ट्वीट की समीर वानखेड़े की तस्वीर नवाब मलिक ने ट्वीट की समीर वानखेड़े की तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST
  • नवाब मलिक ने ट्वीट की एक तस्वीर
  • मलिक ने लिखा- ये क्या किया समीर दाऊद वानखेड़े

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. नवाब मलिक ने पिछले कुछ समय में समीर वानखेड़े पर आरोप की झड़ी लगा दी है. नवाब मलिक ने एकबार फिर से समीर वानखेड़े पर ट्वीट कर हमला बोला है.

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने एक तस्वीर ट्वीट की है. नवाब मलिक ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है कि कबूल है, कबूल है, कबूल है. उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा है ''यह क्या किया तुमने समीर दाऊद वानखेड़े?''

नवाब मलिक की ओर से ट्वीट की गई इस तस्वीर में टोपी पहने बैठा शख्स (नवाब मलिक के मुताबिक, समीर वानखेड़े) किसी कागज पर दस्तखत करते नजर आ रहा है. ये निकाहनामा बताया जा रहा है.

निकाहनामे पर दस्तखत करते वक्त की ये तस्वीर नवाब मलिक ने उस दिन जारी की है जब उनके खिलाफ दायर मानहानि की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है.

समीर वानखेड़े के पिता ने नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि की याचिका दायर कर सवा करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की है. समीर वानखेड़े के पिता ने कोर्ट से ये मांग भी की है कि नवाब मलिक को उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक बयान जारी करने से रोका जाए. इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुना सकता है.

Advertisement

बता दें कि नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर मुस्लिम होने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि उन्होंने फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर अपने आपको अनुसूचित जाति का बताकर नौकरी हासिल की है. नवाब मलिक की टीम ने बॉम्बे हाईकोर्ट को समीर वानखेड़े के स्कूल प्रवेश फॉर्म और प्राथमिक स्तर के स्कूल के सर्टिफिकेट्स बतौर साक्ष्य दिए थे.

नवाब मलिक की टीम ने ये भी दावा किया था कि समीर वानखेड़े ने अपने बचाव के लिए नकली सर्टिफिकेट्स बनवा लिए हैं. समीर वानखेड़े की लीगल टीम ने कोर्ट में समीर वानखेड़े का बर्थ सर्टिफिकेट पेश किया था जिसमें उनका नाम समीर ज्ञानदेव वानखेड़े दर्ज है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »