नागपुर: स्कूल जाते भाई-बहन को 'बाय-बाय' करते वक्त दूसरी मंजिल से गिरा मासूम, मौत

नागपुर के गणेशपेठ थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय लक्की रिंकू शाहू बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई.

Advertisement
बालकनी से गिरकर मासूम की मौत. (Representative image) बालकनी से गिरकर मासूम की मौत. (Representative image)

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST

नागपुर के गणेशपेठ थाना क्षेत्र स्थित लोधीपुरा में साईं मंदिर के पास शुक्रवार सुबह दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर तीन वर्षीय मासूम लक्की रिंकू शाहू की दर्दनाक मौत हो गई. ये हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्चा स्कूल जा रहे अपने दो बड़े भाइयों और बहन को 'बाय-बाय' करने के लिए ग्रिल पर झुका था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सीधे जमीन पर गिर पड़ा. परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों के इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला शाहू परिवार करीब एक महीने पहले ही गणेशपेठ इलाके में किराए के कमरे में रहने आया था. उनके परिवार में एक बेटी और तीन बेटे हैं, जिनमें तीन साल का लक्की सबसे छोटा था. उसके पिता पानीपुरी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. शुक्रवार सुबह लक्की के दो भाई और बहन स्कूल जाने के लिए नीचे उतरे थे. उन्हें हाथ हिलाकर विदा करते समय ये दुखद दुर्घटना घट गई.

ग्रिल से फिसलकर नीचे गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गंभीर रूप से घायल लक्की को परिजन और स्थानीय लोग फौरन अस्पताल ले गए. हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. इस अनहोनी के बाद से पूरे शाहू परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

वहीं, गणेशपेठ पुलिस थाने के इंस्पेक्टर अतुल तवाडे ने बताया कि पुलिस ने इस दर्दनाक घटना के संबंध में आकस्मिक मौत (AD) का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कानूनी जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »