जिस बात को छिपाने की धमकी देता था किराएदार, गुड टच-बैड टच की क्लास में बच्ची ने खोल दिया राज

नागपुर में गुड टच-बैड टच की क्लास के दौरान सात साल की बच्ची ने अपने साथ हुई गलत हरकतों की जानकारी टीचर को दी. बच्ची ने आरोप लगाया कि घर में रहने वाला किराएदार उसे चॉकलेट का लालच देकर अपने कमरे में बुलाता और अश्लील हरकतें करता था. मां की शिकायत पर पांचपावली पुलिस ने 47 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार. (Photo: Screengrab) मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार. (Photo: Screengrab)

योगेश पांडे

  • नागपुर ,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST

 स्कूल में बच्चों को किताबी पढ़ाई के साथ अपनी सुरक्षा के बारे में भी सिखाया जाता है. बच्चों को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाने के लिए विशेष कक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं. नागपुर में ऐसी ही एक क्लास के दौरान सात साल की बच्ची ने अपने साथ हुई कथित गलत हरकतों का खुलासा किया. बच्ची की बात सुनने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. यह मामला नागपुर के पांचपावली पुलिस थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने इस मामले में 47 वर्षीय राजेश कनोजिया को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह बच्ची के घर में किराएदार के रूप में रहता था और उसे चॉकलेट देने का लालच देकर अपने कमरे में बुलाता था.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, स्कूल में बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया जा रहा था. इसी दौरान सात साल की बच्ची ने अपनी टीचर को बताया कि घर में रहने वाले किराएदार अंकल उसके साथ गलत हरकतें करते हैं. बच्ची के इस खुलासे के बाद मामले की गंभीरता सामने आई. बच्ची ने कथित तौर पर बताया कि आरोपी उसे चॉकलेट देने का लालच देकर अपने कमरे में बुलाता था. आरोप है कि वहां वह उसके साथ अश्लील हरकतें करता था और किसी को कुछ बताने पर चुप रहने की धमकी देता था. बच्ची की बात सामने आने के बाद उसकी मां ने पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

30 जून से 13 अक्टूबर के बीच की घटना

शिकायतकर्ता 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके घर में किराएदार के रूप में रहता था. शिकायत के मुताबिक, बच्ची के साथ कथित घटनाएं 30 जून से 13 अक्टूबर के बीच हुईं. स्कूल में गुड टच-बैड टच की जानकारी मिलने के दौरान बच्ची ने शिक्षिका को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया. इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की. मामले की जानकारी मिलने पर पांचपावली पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया.

Advertisement

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच

पांचपावली पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी राजेश कनोजिया को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.  इस घटना में गुड टच-बैड टच की शिक्षा के दौरान बच्ची का अपनी शिक्षिका को जानकारी देना अहम रहा. बच्चों को उनकी सुरक्षा से जुड़ी बातें समझाना और उन्हें बिना डर अपनी परेशानी बताने के लिए प्रोत्साहित करना ऐसी घटनाओं को सामने लाने में मददगार हो सकता है. पुलिस अब मामले से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »