केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी... नागपुर के युवक का भड़काऊ वीडियो वायरल, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने और उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है. नागपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का भी आरोप है.

Advertisement
FB/Insta पर वीडियो पोस्ट कर फंसा नागपुर का युवक. (Photo: Representational) FB/Insta पर वीडियो पोस्ट कर फंसा नागपुर का युवक. (Photo: Representational)

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो साझा करने के मामले में नागपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर गडकरी को जान से मारने की धमकी देने और समाज में सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें न सिर्फ मंत्री गडकरी और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं थीं, बल्कि अलग-अलग समुदायों के बीच सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास भी किया गया था .

Advertisement

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो की शिकायत अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित कुमार चौहान की ओर से पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी.

जांच में पुलिस ने पाया कि ये वीडियो आयुष अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया है जो कि नागपुर के हुड़केश्वर स्थित महालक्ष्मी नगर का निवासी है.

पुलिस ने तुरंत मामले में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आपराधिक धमकी, शांति भंग करने, मानहानि और भड़काऊ सामग्री फैलाने जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया कि इस तरह से सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement