नानी ने 4 साल के नाती पर फेंका उबलता पानी, होली में रंग लगाने से भड़की तो उलट दी बाल्टी

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कोराडी इलाके में होली के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. रंग लगाने की कोशिश से नाराज होकर एक नानी ने अपने चार साल के नाती पर बाल्टी भर गरम पानी फेंक दिया, जिससे मासूम बुरी तरह झुलस गया. बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
नानी ने 4 साल के नाती पर फेंका उबलता पानी (Photo: itg) नानी ने 4 साल के नाती पर फेंका उबलता पानी (Photo: itg)

योगेश पांडे

  • नागपुर ,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:35 AM IST

महाराष्ट्र में नागपुर के कोराडी परिसर में एक नानी द्वारा अपने चार साल के नाती पर गरम पानी डालने का मामला सामने आया है. हैरानी की बात है कि नानी ने नाती पर सिर्फ इसीलिए गरम पानी फेंका क्योंकि वह होली के त्योहार पर उन्हें रंग लगाने का प्रयास कर रहा था. गुस्से में उन्होंने यह भयानक कदम उठाया. गरम पानी फेंकने से चार साल का मासूम झुलस गया और उसका इलाज नागपुर के अस्पताल में चल रहा है. घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

घायल बच्चे का नाम ओम हरीश वांगे है, जो खापरखेड़ा, तहसील सावनेर का रहने वाला है. ओम के पिता हरीश, वेकोलि में नौकरी करते हैं. ओम कुछ दिन पहले कोराडी में अपनी नानी के घर आया था.

घटना वाले दिन घर के पास बच्चे म्यूजिक की आवाज में रंग खेल रहे थे. ओम ने भी पिचकारी में रंग और पानी भरकर बच्चों के साथ खेलना शुरू कर दिया. घर के आंगन में होली जलाई गई थी और होली की आग पर पानी गर्म किया गया था. उसी समय उसकी नानी सिंधु ठाकरे पानी लेने आंगन में आईं. और रंग डाले जाने से बौखलाकर उन्होंने ओम पर बाल्टीभर गरम पानी फेंक दिया.

गर्म पानी शरीर पर पड़ते ही बच्चा बुरी तरह झुलस गया और दर्द से जोर-जोर से रोने लगा. घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement