भगदड़ में मारे गए लोगों के शवों पर नंबर चिपकाने से नाराज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर को पीटा

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम की है. केईएम अस्पताल के फॉरेंसिक विज्ञान विभाग के प्रमुख की पिटाई करने वाले दोनों व्यक्ति शिवसेना के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं.

Advertisement
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर की पिटाई की शिवसेना कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर की पिटाई की

राम कृष्ण / BHASHA

  • मुंबई,
  • 01 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 12:29 AM IST

मुंबई के एलफिंस्टन रोड स्टेशन पर शुक्रवार सुबह मची भगदड़ में मारे गए लोगों के शवों पर सीरियल नंबर चिपकाने के केईएम अस्पताल के कदम से नाराज दो लोगों ने अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर की पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी शिवसेना के कार्यकर्ता हैं.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम की है. केईएम अस्पताल के फॉरेंसिक विज्ञान विभाग के प्रमुख की पिटाई करने वाले दोनों व्यक्ति शिवसेना के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. वे वालों के शवों पर नंबर चिपकाने से बेहद नाराज थे.

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘दोनों शख्स डॉ. हरि पाठक के केबिन में घुस गए और उनकी पिटाई कर दी. एक आरोपी अपने साथ स्केच पेन लेकर आया था और उसने पाठक के माथे पर कोई नंबर लिखने की कोशिश भी की.’अधिकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों के पांच अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने एक आरोपी के पास से शिवसेना का सदस्यता पहचान-पत्र बरामद किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 323, 143, 145 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दरअसल, गए लोगों के शव पर नंबर चिपकाने को लेकर केईएम अस्पताल के अधिकारियों की काफी आलोचना हो रही है. हालांकि अस्पताल ने भगदड़ में जान गंवाने वालों के शव पर नंबर चिपकाने का बचाव किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement