देशभक्ति के नाम पर खतरनाक स्टंट, मुंबई लोकल में तिरंगा साड़ी पहनकर रील बनाती दिखीं युवतियां, वीडियो देख भड़के लोग

मुंबई की वेस्टर्न रेलवे लोकल ट्रेन में दो लड़कियों का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. तिरंगे रंग की साड़ी पहनकर दोनों चलती ट्रेन के गेट पर लटककर रील बनवाती नजर आईं. स्वतंत्रता दिवस से पहले बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और इसने रेलवे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
चलती ट्रेन में गेट पर लटकीं दो युवतियां. (Photo: Screengrab) चलती ट्रेन में गेट पर लटकीं दो युवतियां. (Photo: Screengrab)

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई ,
  • 14 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST

मुंबई की वेस्टर्न रेलवे की एक चलती लोकल ट्रेन में दो लड़कियों का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्वतंत्रता दिवस से पहले बनाए गए इस वीडियो में दोनों तिरंगे रंग की साड़ी पहनकर ट्रेन के गेट पर लटकते हुए रील बनवाती दिखाई दे रही हैं.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियां चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी हैं और बाहर की तरफ निकलकर खतरनाक तरीके से वीडियो शूट करवा रही हैं. इस दौरान बैकग्राउंड में 'आई लव माय इंडिया' गाना बज रहा है. वीडियो को 15 अगस्त के देशभक्ति वाले अंदाज में बनाया गया है, लेकिन इस दौरान अपनाया गया तरीका लोगों की चिंता बढ़ा रहा है.

Advertisement

मुंबई लोकल के गेट पर लटककर लड़कियों ने बनाई रील

चलती ट्रेन के दरवाजे पर इस तरह स्टंट करना या वीडियो शूट करना जानलेवा साबित हो सकता है. ऐसे में यह वीडियो रेलवे सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है. सोशल मीडिया पर लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने जाहिर किया गुस्सा

यात्रियों और अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहिए. रेलवे के सुरक्षा नियमों का पालन करना सबसे जरूरी है, क्योंकि चलती ट्रेन के गेट पर इस तरह की लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »