Mumbai Rains: भारी बारिश से थमने लगी मुंबई की रफ्तार, पालघर में स्कूल बंद, हाई टाइड का अलर्ट

Rains in Mumbai: महाराष्ट्र में मॉनसून की बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गई है. मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, समुद्र में 14 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं, हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की गई है.

Advertisement
Waterlogged due to heavy rainfall in Thane (Photo- PTI) Waterlogged due to heavy rainfall in Thane (Photo- PTI)

विद्या

  • मुंबई,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

भारी बारिश ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है. सड़कें पानी से भर गई हैं, ट्रैफिक धीमा है और लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है. इस बीच मुंबई को अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement

मुंबई में बीते कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है. कई निचले इलाकों जैसे अंधेरी सबवे, वडाला, किंग्स सर्कल और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई है.

अंधेरी, सांताक्रूज, खार, बांद्रा, कुर्ला, विक्रोली, पवई, घाटकोपर, भांडुप और मुलुंड समेत कई इलाकों में भारी बारिश से सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है. वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी पानी भरने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है.

बता दें कि मुंबई में हर साल मॉनसून की बारिश में जगह-जगह जलभराव की समस्या सामने आती है. सड़कें लबालब होने की वजह से ट्रैफिक ठप हो जाता है.लोगों को घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. आमतौर पर अंधेरी सबवे, मालाड, जोगेश्वरी, कुरला, मुलुंड और कांजुरमार्ग जैसे इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति बन जाती है.

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई और आस-पास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. वीकेंड तक मुंबई को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

बारिश का रेड अलर्ट, पालघर में स्कूल बंद
पालघर जिले में मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 2 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का फैसला किया गया है. 

हाई टाइड का भी अलर्ट
मुंबई में भारी बारिश के बीच समुद्र में हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की गई है. दोपहर 1.45 बजे समुद्र में 14 फीट तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं. ऐसे में समुद्र किनारे रहने वाले लोगों और मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. वहीं, 1 बजे के आस-पास भारी बारिश होने की संभावना है.

मुंबई में अब तक कितनी बारिश हुई?
बारिश का आंकड़ा (1 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 2 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक) 

  • सांताक्रूज: 204.6 मिमी  
  • जुहू एयरपोर्ट: 205.0 मिमी  
  • विक्रोली: 192.5 मिमी  
  • राम मंदिर: 178.0 मिमी  
  • बांद्रा: 183.5 मिमी  

कई अन्य इलाकों में 90 से 140 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है.

Advertisement

पिछले 24 घंटों में मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में सबसे ज्यादा बारिश हुई. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मुताबिक, दिन में आइलैंड सिटी में औसतन 49 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 99 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 90 मिमी बारिश हुई है. जबकि टागोर नगर स्कूल (विक्रोली) में सबसे ज्यादा 146.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »