मुंबई के अस्पताल में बुर्के पर बवाल, महिला वकील को एंट्री नहीं मिली, सिक्योरिटी ने कहा- यहां बच्चा चोरी होता है

मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में भर्ती किसी रिश्तेदार से मिलने पहुंची महिला वकील और उसकी साथी को गार्ड ने यह कहकर रोक दिया कि यहां बच्चा चोरी होता है.

Advertisement
बुर्का पहनकर रिश्तेदार से मिलने अस्पताल पहुंची थी वकील (Photo: Representational) बुर्का पहनकर रिश्तेदार से मिलने अस्पताल पहुंची थी वकील (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दो महिलाएं बुर्का पहनकर मुंबई के कूपर हॉस्पिटल पहुंचती हैं. बीएमसी की ओर से संचालित इस हॉस्पिटल के सुरक्षाकर्मियों और बुर्का पहने पहुंची महिलाओं में बहस होती है.

सिक्योरिटी ने बच्चा चोरी की घटनाएं होने का उल्लेख करते हुए महिलाओं को प्रवेश देने से इनकार कर दिया. यह वीडियो महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का बताया जा रहा है. हालांकि, इसके दिन-तारीख और समय को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है. बताया जाता है कि पेशे से एडवोकेट जेहरा शेख किसी रिश्तेदार से मिलने कूपर हॉस्पिटल पहुंची थीं.

Advertisement

जेहरा शेख के रिश्तेदार का कूपर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. जेहरा के साथ उनकी एक दोस्त भी थी और दोनों ही दोस्तों ने बुर्का पहन रखा था. जेहरा और उनकी दोस्त को हॉस्पिटल के मेन गेट पर पहुंचते ही सिक्योरिटी गार्ड्स ने एंट्री से रोक दिया.

यह भी पढ़ें: सिर पर बुर्का, हाथ में तिरंगा और मिशन बीजेपी का... यूपी में क्या बदल रहा मुस्लिम महिलाओं का मिजाज?

सिक्योरिटी गार्ड ने जेहरा और उनकी दोस्त को रोकते हुए कहा कि यहां बच्चा चोरी होता है. सिक्योरिटी गार्ड्स ने जेहरा और उनकी दोस्त से बुर्का हटाने के लिए कहा. जेहरा ने इससे इनकार करते हुए बुर्का हटवाए जाने को अपनी गरिमा और निजता का उल्लंघन बताया. उन्होंने इसे धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का भी उल्लंघन बताया.

यह भी पढ़ें: गोंडा: बुर्का पहनाकर हिंदू छात्राओं को डांस कराने वाले स्कूल पर एक्शन, BSA ने किया सील, जानें पूरा मामला

Advertisement

वायरल वीडियो को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को बहुत तेजी से वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पहनावे या धर्म देखकर अस्पताल में प्रवेश को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »