बिना अपॉइंटमेंट नहीं मिलने दिया डॉक्टर से तो अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट से की मारपीट, बाल पकड़कर घसीटा

ठाणे के एक निजी अस्पताल में बिना अपॉइंटमेंट डॉक्टर से मिलने से रोके जाने पर एक युवक ने ने महिला रिसेप्शनिस्ट पर हमला कर दिया. उसने उसे लात मारी और बाल पकड़कर घसीट दिया. घायल महिला का इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट से युवक ने की मारपीट (Photo: ITG) अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट से युवक ने की मारपीट (Photo: ITG)

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 23 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक शख्स को अस्पताल में एक महिला रिसेप्शनिस्ट पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मामला एक निजी बाल रोग अस्पताल का है. कथित तौर पर तब हमला किया गया जब महिला ने उसे बिना अपॉइंटमेंट के डॉक्टर के चैंबर में जाने से मना कर दिया था. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Advertisement

एक वायरल वीडियो में बिहार का रहने वाला आरोपी ठाणे के अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट को लात मार रहा है. साथ ही वह उसे बालों से फ्लोर पर घसीट रहा थ. महिला अन्य मरीजों के रिश्तेदारों ने किसी तरह से बचाया. एफआईआर के अनुसार गोकुल झा नाम का आरोपी गुस्से में था क्योंकि 25 साल की रिसेप्शनिस्ट उसे और गोद में बच्चा लिए उसके साथ आई एक महिला को कतार में आगे बढ़कर डॉक्टर से मिलने नहीं दे रही थी.
 
पुलिस के अनुसार, रिसेप्शनिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गई और डोंबिवली के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. एक अधिकारी ने पहले बताया था कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मारपीट, अश्लील भाषा का प्रयोग और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है.

Advertisement

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस उपायुक्त अतुल जेंडे ने संवाददाताओं को बताया, 'इस तरह की हिंसा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हमारी टीम ने कल्याण में आरोपी गोकुल झा को पकड़ने और गिरफ्तार करने के लिए अथक प्रयास किया. उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा.'

विभिन्न दलों के नेताओं ने हमले की निंदा की. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मंगलवार देर रात डीसीपी ज़ेंडे से मुलाकात की और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया. शिवसेना के जिला अध्यक्ष दीपेश म्हात्रे और स्थानीय महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता राजू पाटिल ने भी मामले में पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »