निकाह के लिए अपनाया था इस्लाम, 14 साल बाद हथौड़े से मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके में पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़ा माकर हत्या कर दी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले हिंदू था और उसने जरीन नाम की मुस्लिम लड़की से निकाह कर इस्माल कबूल कर लिया था. दोनों की 14 साल पहले शादी हुई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • मुंबई ,
  • 29 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

मुंबई से सटे मुंब्रा इलाके के आंबेडकर नगर से एक हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़ा माकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच शुरू की. 

पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह घरेलू विवाद है, पुलिस ने मृतका के पति विजय ऊर्फ समीर कमलनाथ को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले हिंदू था और उसने जरीन नाम की मुस्लिम लड़की से निकाह कर इस्माल कबूल कर लिया था. दोनों की 14 साल पहले शादी हुई थी और उनका बेटा भी है जो साथ में रही रह रहा था. 

Advertisement

पत्नी के सिर पर हथोड़ा मारकर की हत्या

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पति पत्नी के बीच विवाद काफी बढ़ गया था. जिसकी वजह से वो पत्नी से अलग भिवंडी इलाके में रह रहा था. मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर की दोपहर विजय ऊर्फ समीर कमलनाथ मिश्रा हाथ में हथौड़ा लेकर अपनी पत्नी को जान से मारने के इरादे से उसकी मां के घर पहुंचा. घर में घुसते ही उसने पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया और मौके पर जरीन की मौत हो गई. इस दौरान मृतका की मां ने उसे बचाने की कोशिश की जिसमें वो भी घायल हो गई. 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी जरीन के सिर पर हथौड़े से हमला किया. जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई.  उसे नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इतना ही नहीं आरोपी विजय उर्फ समीर कुछ सेल की बैटरी को जॉइंट कर उसमें टेप लगाई और वायर लगाकर नकली बम बनाकर बीच बचाव करने आए लोगों को डराया भी. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा दिया.  

Advertisement

(रिपोर्ट- विक्रांत चौहान)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »