मुंबई में तेज आंधी के साथ बारिश, मलाड में पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत

पिछले कई दिनों से मुंबई और उसके आस-पास इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है. मुंबई के मलाड इलाके में सुबह 6.30 बजे 38 वर्षीय शैलेश मोहनलाल राठौड़ के ऊपर पेड़ गिरने से मौत हो गई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (इंडिया टुडे आर्काइव) प्रतीकात्मक तस्वीर (इंडिया टुडे आर्काइव)

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 14 जून 2019,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

महाराष्ट्र में बारिश और आंधी तूफान के कारण आज (शुक्रवार) सुबह एक शख्स की मौत हो गई. मुंबई के मलाड इलाके में सुबह 6.30 बजे 38 वर्षीय शैलेश मोहनलाल राठौड़ के ऊपर पेड़ गिरने से मौत हो गई है.

बता दें कि पिछले कई दिनों से मुंबई और उसके आस-पास इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है. इस कारण बुधवार को चर्चगेट स्टेशन पर एल्युमीनियम पैनल का हिस्सा गिरने से भी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.

Advertisement

चर्चगेट स्टेशन के बाहर एक सीमेंट होर्डिंग शीट तेज हवाओं के चलते उखड़ गई और राहगीर के ऊपर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के समीप जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

वहीं बांद्रा के बाहर एक भारी एक्रीलिक होर्डिंग से एक स्काइवाक उखड़ गया और तीन महिला राहगीरों के ऊपर गिर गया. तीनों घायलों को इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया.

बीते तीन दिनों से, अरब सागर में चक्रवाती तूफान की स्थिति बनने की वजह से मुंबई और आस-पास के इलाकों पर तेज हवा और बारिश का असर है.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »