महाराष्ट्र में लैंडस्लाइड के बाद 15-20 गांवों का संपर्क टूटा, रत्नागिरी के पास हादसा

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में रत्नागिरी और सतारा को जोड़ने वाले रघुवीर घाट में गुरुवार रात भूस्खलन के बाद सड़क का हिस्सा धंस गया और दोनों तरफ का यातायात बंद हो गया. इससे सतारा के 15-20 गांवों का रत्नागिरी से संपर्क टूट गया, अकल्पे-खेड़ एसटी बस फंस गई और प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की.

Advertisement
रत्नागिरी के पास बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे. (Photo- Video/Screengrab) रत्नागिरी के पास बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे. (Photo- Video/Screengrab)

गोकुल कांबले

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में रत्नागिरी और सतारा जिलों को जोड़ने वाला रघुवीर घाट एक बार फिर भूस्खलन की चपेट में आ गया है. गुरुवार रात घाट में सड़क का एक हिस्सा धंसने के साथ बड़े-बड़े पत्थर और भारी मात्रा में मिट्टी सड़क पर आ गई. इससे दोनों तरफ का यातायात पूरी तरह से बंद हो गया. भूस्खलन के कारण सतारा जिले के करीब 15 से 20 गांवों का रत्नागिरी से संपर्क टूट गया है.

Advertisement

भूस्खलन के कारण अकल्पे-खेड़ एसटी बस सुबह से मौके पर फंसी हुई है. बस में छात्र, महिलाएं और अन्य यात्री मौजूद हैं, जिन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांवों की ओर जाने वाले कई यात्री भी घाट में फंसे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: अंदर एडमिट थे 9 नवजात बच्चे, महाराष्ट्र के अस्पताल में लगी भीषण आग- VIDEO

मलबा हटाने का काम जारी

सड़क को दोबारा यातायात के लिए खोलने के लिए संबंधित विभाग की टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं. जेसीबी की मदद से मिट्टी और मलबा हटाया जा रहा है. हालांकि, सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर होने के कारण काम में दिक्कत आ रही है. पत्थरों को तोड़ने के लिए ब्रेकर की मदद ली जाएगी, जिसके बाद रास्ता साफ करने का प्रयास किया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नेपाल में तबाही के 9 दिन बाद सुरंग से आई इंसानी आवाज, रेस्क्यू टीम ने दो लोगों को अंदर से निकाला

सड़क बहाल करने का काम जारी

फिलहाल सड़क बहाल करने का काम जारी है, लेकिन यातायात कब शुरू हो पाएगा, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. घाट की मौजूदा स्थिति को देखते हुए वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »