चारे के ट्रांसपोर्ट पर पूरी तरह बैन... जिला प्रशासन का सख्त कदम

Nanded Fodder Ban News: नांदेड़ में सूखे के हालात के बीच चारे के ट्रांसपोर्ट पर रोक. हदगांव से बाहर ले जाए जा रहे सोयाबीन क्रेट व टेंपो जब्त, BNS 223 के तहत केस दर्ज.

Advertisement
पुलिस ने चोरी का चारा ले जा रहे दो ट्रक किए जब्त.(Photo:ITG) पुलिस ने चोरी का चारा ले जा रहे दो ट्रक किए जब्त.(Photo:ITG)

कुंवरचंद मंडले

  • नांदेड,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में सूखे जैसे गंभीर हालातों और जानवरों के लिए चारे की संभावित किल्लत को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि जिले से बाहर चारे का ट्रांसपोर्टेशन पूरी तरह बैन रहेगा. इसी आदेश का उल्लंघन कर हदगांव तहसील से सोयाबीन के क्रेट और चारा चोरी कर बाहर ले जा रहे वाहनों के खिलाफ जिला और पुलिस प्रशासन ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आयशर टेंपो को जब्त कर लिया है.

Advertisement

नागपुर-तुलजापुर नेशनल हाईवे पर बामनी फाटा इलाके से दो टेंपो में सोयाबीन का कुटार व चारा जिले से बाहर ले जाए जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी थी. सूचना मिलते ही सब-डिविजनल ऑफिसर अविनाश कांबले और तहसीलदार सैयद उमर शेख के निर्देश पर एक्शन लिया गया.

तहसीलदार जब कवाना झील इलाके में इलेक्ट्रिक मोटरों की जांच कर रहे थे, तभी उन्हें चारे के अवैध परिवहन की गुप्त जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने हदगांव के पशुधन विकास विभाग और मनाठा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर राष्ट्रपाल लोखंडे से संपर्क किया.

तहसील वेटनरी ऑफिसर डॉ. शिंदे और मनाठा पुलिस की संयुक्त टीम ने बामनी फाटा पर मामीडवार पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर वाहन (MH 04 LE 7306) और (MH 12 NX 8266) वाले दो आयशर टेंपो को पकड़ लिया. ये वाहन आदेशों को ताक पर रखकर सोयाबीन के क्रेट पंढरपुर-सांगोला इलाके में ले जा रहे थे. इस मामले में मनाठा पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच एपीआई राष्ट्रपाल लोखंडे कर रहे हैं.

Advertisement

कलेक्टर डॉ. राहुल कर्डिले की अपील 
नांदेड़ के जिला कलेक्टर डॉ. राहुल कर्डिले ने साफ किया है कि जिले में पशुधन के लिए चारे की कोई कमी न हो, इसके लिए प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बख्शने की कोई गुंजाइश नहीं होगी. कलेक्टर ने किसानों से भी अपील की है कि जिन किसानों के पास चारा उपलब्ध है, वे उसे अपने खेतों में ही सुरक्षित रखें. साथ ही, यदि कोई व्यक्ति चारा चोरी कर जिले से बाहर ले जाते हुए दिखे, तो तुरंत जिला प्रशासन को इसकी सूचना दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »