शिंदे गुट के पार्षद गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़, CCTV आने के बाद एक्शन

महाराष्ट्र के डोंबिवली के सरकारी अस्पताल में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे पर अपने साथियों के साथ दो डॉक्टरों और नर्सों से मारपीट करने का आरोप है. घटना के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
सीसीटीवी फुटेज में रमेश म्हात्रे और कुछ अन्य लोगों को अस्पताल में प्रवेश करते. (Photo: ITG) सीसीटीवी फुटेज में रमेश म्हात्रे और कुछ अन्य लोगों को अस्पताल में प्रवेश करते. (Photo: ITG)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST

महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली के एक सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट के मामले में शिवसेना पार्षद (शिंदे गुट) रमेश म्हात्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना का CCTV वीडियो सामने आते ही मामला पूरी तरह गरमा गया. डॉक्टरों के भारी विरोध प्रदर्शन के चलते बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने यह कड़ी कार्रवाई की. वीडियो में म्हात्रे डॉक्टरों के साथ बदसलूकी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं.

Advertisement

यह घटना सोमवार को डोंबिवली के नगर निगम अस्पताल में हुई थी. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, एक महिला ने सीजेरियन ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया. जांच में पता चला कि बच्चे की गर्दन में नाल दो बार लिपटी हुई थी, इसलिए उसे तुरंत विशेष इलाज की जरूरत थी. लेकिन अस्पताल का नवजात गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) पहले से भरा हुआ था. ऐसे में डॉक्टरों ने परिवार को बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी.

बताया गया कि इसके बाद परिजनों ने शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे से संपर्क किया. उस समय डॉक्टर दूसरे मरीजों के इलाज में व्यस्त होने के कारण उनका फोन नहीं उठा सके. आरोप है कि इससे नाराज होकर म्हात्रे अपने साथियों के साथ सीधे अस्पताल पहुंचे. वहां डॉक्टरों से बहस करने के बाद उन्होंने उनके साथ मारपीट की.

Advertisement

CCTV फुटेज में रमेश म्हात्रे और उनके साथ आए लोग अस्पताल के अंदर दो डॉक्टरों से मारपीट करते दिखाई दिए. आरोप है कि डॉक्टरों की बात सुने बिना उनके साथ बदसलूकी की गई. इस घटना में एक डॉक्टर घायल हो गया. बीच-बचाव करने आई दो नर्सों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई. डॉक्टरों का यह भी आरोप है कि जाते समय उन्हें और अस्पताल के कर्मचारियों को धमकी दी गई.

मारपीट से इनकार, दी यह सफाई

गिरफ्तारी से पहले रमेश म्हात्रे ने घटना पर अफसोस जताया, लेकिन महिला डॉक्टर से मारपीट करने के आरोप से इनकार किया. उनका कहना है कि CCTV का एंगल ऐसा है, जिससे गलतफहमी हो रही है. उन्होंने दावा किया कि महिला डॉक्टर से वह बेटी की तरह बात कर रहे थे और सिर्फ उनका ध्यान अपनी बात की ओर दिलाने के लिए हाथ छुआ था. उनका कहना है कि अस्पताल की व्यवस्था में कमियां थीं, जिन्हें लेकर वह बात करने पहुंचे थे.

घटना के बाद डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे काम पर नहीं लौटेंगे. इसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच करके रमेश म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया. दूसरी तरफ, पार्टी ने भी इस घटना से पूरी तरह दूरी बना ली है. पार्टी का कहना है कि इस तरह की हरकत किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी. आरोपी पार्षद को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »