महाराष्ट्र: बीजेपी नेता का महिला के साथ वीडियो वायरल, देना पड़ा इस्तीफा

महाराष्ट्र में सोलापुर के बीजेपी नेता श्रीकांत देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका एक महिला के साथ वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई थी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • सोलापुर,
  • 12 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 12:36 AM IST
  • बीजेपी नेता श्रीकांत देशमुख को पद से देना पड़ा इस्तीफा
  • वायरल वीडियो मामले में पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज

महाराष्ट्र में सोलापुर बीजेपी के जिला अध्यक्ष श्रीकांत देशमुख ने वायरल वीडियो क्लिप के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. श्रीकांत देशमुख ने कुछ दिन पहले ही मुंबई में एक महिला के खिलाफ हनीट्रैप का मामला दर्ज कराया था. उन्होंने शिकायत की थी कि महिला उनसे 2 करोड़ रुपये की मांग कर रही है और ब्लैकमेल कर रही है. 

शिकायत दर्ज कराने के बाद अब महिला और श्रीकांत देशमुख का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में किसी कमरे में श्रीकांत देशमुख और महिला हैं. दोनों में बहस हो रही है. रोते हुए महिला देशमुख पर आरोप लगा रही है और हाथ दिखाकर इशारा भी करती है. इस बीच देशमुख उस वीडियो को बंद करने की कोशिश करते हैं.

Advertisement

देशमुख की शिकायत के बाद महिला के खिलाफ जबरन वसूली और जानबूझकर अपमान करने को लेकर अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

सियासी तौर पर देखें तो श्रीकांत देशमुख का इस्तीफा सोलापुर में भारतीय जनता पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के जय सिद्धेश्वर आचार्य ने सोलापुर संसदीय सीट से जीत दर्ज की थी. अब देशमुख को लेकर यह वीडियो वायरल होने पर बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंच सकता है.

(रिपोर्ट: विजय कुमार बबर)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »