लातूर प्रशासन ने 256 कुओं को लिया कंट्रोल में, 173 गांवों में पानी का संकट दूर करने का प्लान

लातूर जिला एडमिनिस्ट्रेशन ने पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. प्रशासन ने 173 गांवों और बस्तियों में 256 कुओं और बोरवेल को एक्वायर किया है.

Advertisement
औसा तहसील में 51 कुओं को एक्वायर किया गया है. (Representational Photo: ITG) औसा तहसील में 51 कुओं को एक्वायर किया गया है. (Representational Photo: ITG)

aajtak.in

  • लातूर,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:35 AM IST

लातूर जिला एडमिनिस्ट्रेशन ने ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत से निपटने के लिए 173 गांवों और बस्तियों में 256 कुओं और बोरवेल को एक्वायर (अधिग्रहण) किया है. अधिकारियों ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि ग्रामीण इलाकों के निवासियों को बिना किसी रुकावट के पीने के पानी की सप्लाई मिल सके.

पानी की किल्लत की चिंताओं के बीच अथॉरिटीज ने कुल 10 तहसीलों में इन प्राइवेट सोर्सेज को एक्वायर किया है. इसमें सबसे ज्यादा औसा तहसील में 51, अहमदपुर में 41 और निलंगा में 45 कुएं शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bombay High Court: पटाखों और तेज आवाज पर आदेश लागू करने में देरी, अफसरों को चेतावनी

इसका मकसद ग्रामीण बस्तियों और गांवों में जरूरत पड़ने पर प्राइवेट पानी के स्रोतों का इस्तेमाल करके पीने का पानी उपलब्ध कराना है. एक्वायर किए गए कुओं और बोरवेल का इस्तेमाल पहचाने गए इलाकों (आइडेंटिफाइड एरिया) में रहने वाले लोगों को पानी सप्लाई करने के लिए किया जा रहा है.

जिला एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि यह पहल ग्रामीण लातूर में पीने के पानी की कमी को रोकने और पानी पाने में मुश्किलों का सामना कर रहे गांवों के लोगों को राहत देने की कोशिशों का हिस्सा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »