रात 2 बजे सोफे के पास दिखा अजगर... मच गई अफरा-तफरी, रेस्क्यू के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

रात के करीब दो बजे थे. महाराष्ट्र में कल्याण के गांधारी रोड पर सब कुछ शांत था, तभी एक फर्नीचर की दुकान के भीतर हलचल ने लोगों की नींद उड़ा दी. लकड़ी के फर्नीचर के बीच एक विशाल अजगर रेंग रहा था. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. डर और हैरानी के बीच रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. कुछ ही देर में पहुंची टीम ने सूझबूझ के साथ अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया.

Advertisement
घने जंगलों में छोड़ा जाएगा रेस्क्यू किया गया अजगर. (Photo: ITG) घने जंगलों में छोड़ा जाएगा रेस्क्यू किया गया अजगर. (Photo: ITG)

मिथिलेश गुप्ता

  • ठाणे,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST

महाराष्ट्र के कल्याण शहर में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांधारी रोड स्थित एक फर्नीचर की दुकान में एक विशाल अजगर घुस आया. रात करीब दो बजे दुकान के आसपास मौजूद लोगों ने जैसे ही इस लंबे-चौड़े सांप को देखा, अफरा-तफरी मच गई. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर इतनी बड़ी रिहायशी और व्यावसायिक बस्ती के बीच यह अजगर कैसे पहुंच गया.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजगर दुकान के अंदर रेंगता हुआ दिखाई दिया. उसकी लंबाई और आकार देखकर लोग सहम गए. कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया. लोगों ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए रेस्क्यू टीम को सूचना दी.

सूचना मिलते ही वॉर फाउंडेशन की एनिमल रेस्क्यू टीम हरकत में आई. टीम के अनुभवी सदस्य प्रेम आहेर और तन्मय माने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले दुकान और आसपास के इलाके को सुरक्षित कराया, ताकि कोई व्यक्ति अजगर के करीब न जा सके.

यह भी पढ़ें: 'बेबी हिलना मत...', सीने पर बैठा था 8 फुट का अजगर, नींद खुलते ही महिला के उड़े होश

इसके बाद दोनों सदस्यों ने बेहद सावधानी और पेशेवर तरीके से अजगर को पकड़ना शुरू किया. फर्नीचर के बीच छिपे अजगर को बाहर निकालना आसान नहीं था. वह इधर-उधर सरक रहा था. प्रेम आहेर और तन्मय माने ने कुछ ही देर में अजगर को सुरक्षित काबू में कर लिया. अजगर के रेस्क्यू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली. कई लोग इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए. 

Advertisement

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी के मौसम में या प्राकृतिक आवास में बदलाव के कारण जंगली जीव अक्सर रिहायशी इलाकों की ओर आ जाते हैं. भोजन या सुरक्षित ठिकाने की तलाश में सांप और अन्य वन्यजीव शहरों में भटक जाते हैं. वॉर फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि अजगर पूरी तरह सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची है. वन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, उसे जल्द ही उसके प्राकृतिक आवास, यानी घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement