'फरिश्ता' बनकर मदद को आए शख्स ने लूट ली चेन, एक्सीडेंट में घायल के साथ वारदात

डोंबिवली में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की मदद करने के बहाने एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन चोरी कर ली और अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Advertisement
एक्सीडेंट में घायल था युवक... हेल्प करने आया युवक, रास्ते में लूट ली चेन (Photo: itg) एक्सीडेंट में घायल था युवक... हेल्प करने आया युवक, रास्ते में लूट ली चेन (Photo: itg)

मिथिलेश गुप्ता

  • डोंबिवली ,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST

महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक सड़क दुर्घटना के बाद सामने आई घटना ने इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक व्यक्ति ने सड़क दुर्घटना घायल युवक की मदद करने का नाटक किया, लेकिन रास्ते में उसकी महंगी सोने की चेन चोरी कर फरार हो गया. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना डोंबिवली के मानकोली- मोठागांव ब्रिज पर हुई. डोंबिवली पश्चिम के गोपी चौक इलाके में रहने वाले तुषार शिंदे एक वृद्धाश्रम चलाते हैं. वे कुछ दिन पहले अपनी दोपहिया वाहन से पुल पार कर रहे थे. इसी दौरान उनका अचानक एक्सीडेंट हो गया. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए.

Advertisement

इसी भीड़ में मौजूद सतीश कोरे नाम का युवक घायल तुषार की मदद के लिए आगे आया. उसने एक ऑटो रिक्शा रुकवाया और तुषार को इलाज के लिए शास्त्रीनगर अस्पताल ले जाने की बात कही. शुरुआत में लोगों को लगा कि वह सच में घायल व्यक्ति की मदद कर रहा है. लेकिन आरोप है कि अस्पताल ले जाते समय सतीश की नीयत बदल गई. रास्ते में उसने घायल तुषार के गले से उनकी महंगी सोने की चेन निकाल ली. अस्पताल पहुंचने के बाद आरोपी ने तुषार को गेट के बाहर ही घायल हालत में छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया.

अस्पताल में होश में आने के बाद तुषार शिंदे ने इस घटना की जानकारी डॉक्टरों और पुलिस को दी. शिकायत मिलने के बाद विष्णुनगर पुलिस थाने के अधिकारी प्रशांत मोरे के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गई. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान सतीश कोरे के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस टीम ने तलाश शुरू की और उसे डोंबिवली पूर्व के आजदे गांव से गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

 

  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement