गर्लफ्रेंड ने iPhone की डिमांड कर दी थी... बॉयफ्रेंड ने गोदाम में सेंध लगाकर 11 लाख का सामान उड़ा दिया

गर्लफ्रेंड ने एक iPhone की डिमांड क्या कर दी, बॉयफ्रेंड ने एक गोदाम में सेंध लगाकर 11 लाख की चोरी कर डाली. यह मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है. पुलिस ने चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिया है, जिनमें दो नाबालिग हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को iPhone गिफ्ट करना चाहता था. इसी के लिए इस वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement
आरोपियों ने पहले रेकी की, फिर गोदाम से चुराया सामान. (Photo: Screengrab) आरोपियों ने पहले रेकी की, फिर गोदाम से चुराया सामान. (Photo: Screengrab)

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

नागपुर में एक ऐसी चोरी की कहानी सामने आई है, जिसमें न तो कोई हाई-टेक गैंग था, न कोई फिल्मी स्टाइल प्लान... लेकिन वजह ऐसी कि सुनकर पुलिस भी कुछ पल के लिए चौंक गई. मामला कलमना इलाके का है, जहां एक गोदाम से करीब 11.39 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया. और इस पूरी वारदात के पीछे जो वजह सामने आई, वो आज के डिजिटल दौर की एक अलग ही तस्वीर दिखाती है- iPhone का क्रेज और गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने की ख्वाहिश.

Advertisement

कहानी 27 और 28 मई की दरमियानी रात शुरू हुई. नागपुर के कलमना इलाके में एक बड़ा गोदाम है, जहां टाइल्स, सैनिटरी और सीपी फिटिंग का सामान रखा रहता है. रात का वक्त था, सन्नाटा था, और इसी सन्नाटे में चोरों ने गोदाम को निशाना बनाया.

दूसरी मंजिल पर लगी टीन की चादर को तोड़ा गया और अंदर घुसकर नल, घरेलू इस्तेमाल के अलग-अलग सीरीज के नल और अन्य कीमती सामान समेट लिया गया. सुबह जब गोदाम मालिक राहुल जयचंद ब्रह्मा पहुंचे, तो पूरा मंजर देखकर उनके होश उड़ गए. तुरंत कलमना पुलिस को सूचना दी गई. मामला दर्ज हुआ और फिर जांच शुरू हुई.

यह भी पढ़ें: Lucknow: गर्लफ्रेंड के शौक पूरे कराने के लिए व्यापारी से लूटे 15 लाख, 8 महीने तक की थी रेकी

पुलिस ने इसे किसी साधारण चोरी की तरह नहीं लिया. टीम ने आसपास के इलाकों में लगे 25 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. कई घंटे की मेहनत के बाद कुछ संदिग्ध मूवमेंट्स पुलिस के हाथ लगे. धीरे-धीरे सुराग जुड़े और पुलिस तीन आरोपियों तक पहुंच गई.

Advertisement

जब आरोपियों को पकड़ा गया, तो सामने आए- इरफान अली उर्फ इम्मू रमजान अली और दो नाबालिग. शुरुआती पूछताछ में तो सब सामान्य लगा, लेकिन जैसे-जैसे सवाल बढ़े, कहानी का असली ट्विस्ट सामने आने लगा.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि एक नाबालिग की गर्लफ्रेंड ने उससे iPhone की डिमांड कर दी थी. बस यहीं से कहानी शुरू हुई. जेब में पैसे नहीं थे, लेकिन प्यार में 'इम्प्रेशन' डालने का प्रेशर भारी पड़ गया. फिर प्लान बना- गोदाम में सेंधमारी, सामान चोरी और उसे बेचकर पैसे जुटाने का इरादा.

इसके बाद तीनों ने मिलकर इलाके की रेकी की और फिर मौका देखकर गोदाम में घुस गए. चोरी का सामान समेटा गया और फरार हो गए. लेकिन ज्यादा दिन तक पुलिस से बच नहीं पाए. कलमना पुलिस ने 25 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आखिरकार तीनों को दबोच लिया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूल भी कर ली है.

कलमना पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर संतोषकुमार रामलोड़ ने बताया कि तकनीकी जांच और लोकल इनपुट के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया गया. फिलहाल तीनों आरोपी हिरासत में हैं. दो नाबालिगों के खिलाफ जुवेनाइल प्रोसीडिंग्स के तहत कार्रवाई चल रही है, जबकि वयस्क आरोपी से पूछताछ जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »