काजल हिंदुस्तानी पर मुंबई में FIR दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का है आरोप

सकल हिंदू समाज की तरफ से आयोजित ये आक्रोश मोर्चा लव जेहाद विषय पर किया गया था. मीरारोड के गोल्डेंट नेस्ट से होता हुआ ये प्रदर्शन एस के स्टोन तक पहुंचा था. जिसके बाद यहां कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के तौर पर आईं काजल हिंदुस्तानी ने भाषण दिया था.

Advertisement
काजल हिंदुस्तानी (File Photo) काजल हिंदुस्तानी (File Photo)

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई,
  • 28 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 9:47 PM IST

मुंबई से सटे मीरारोड इलाके में हेट स्पीच देने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला भाषण देने का मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, 12 मार्च को सकल हिंदू समाज के तत्वाधान में हिंदू आक्रोश मोर्चा का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में तकरीबन पांच हजार लोगों की भीड़ एस.के स्टोन ग्राउंड तक आई थी, उसी कार्यक्रम में काजल हिंदुस्तानी ने भाषण दिया था. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने  धारा 153 ए और 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement

मीरारोड पुलिस स्टेशन ने अपनी तफ्तीश में  काजल हिंदुस्तानी के स्पीच को हेट स्पीच और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला पाया है. सकल हिंदू समाज की तरफ से आयोजित ये आक्रोश मोर्चा लव जेहाद विषय पर किया गया था. मीरारोड के गोल्डेंट नेस्ट से होता हुआ ये प्रदर्शन एस के स्टोन तक पहुंचा था. जिसके बाद यहां कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के तौर पर आईं काजल हिंदुस्तानी ने भाषण दिया था.

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जयंत बजबले ने बताया कि इस मामले संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले को तफ्तीश शुरू की और जब पुलिस के पास पुख्ता जानकारी मिल गई. उसके बाद ही हमने एफआईआर दर्ज की है. मामले की तफ्तीश आगे की जा रही है और नियमबद्ध तरीके से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »