विवाद के बाद मुंबई की सोसायटी में कुर्बानी कैंसिल, पुलिस का आदेश- सुबह तक बकरे हटाएं

मुंबई में बकरीद से पहले कुर्बानी को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है. गोरेगांव की एक सोसायटी में मामला बढ़ने पर पुलिस ने कुर्बानी की अनुमति रद्द कर दी और गुरुवार सुबह तक बकरों को हटाने का आदेश दिया है. मुंबई के दूसरे इलाकों में भी ऐसे विवाद सामने आए हैं.

Advertisement
बीएमसी ने सोसायटियों के भीतर कुर्बानी की अनुमति देने से साफ इनकार किया (Photo: PTI) बीएमसी ने सोसायटियों के भीतर कुर्बानी की अनुमति देने से साफ इनकार किया (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

मुंबई की एक हाईराइज सोसायटी में ईद की कुर्बानी को लेकर विवाद के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है. गोरेगांव के गोकुलधाम इलाके की सैटेलाइट गार्डन्स फेज-2 सोसायटी में बुधवार को कुर्बानी की तैयारी को लेकर तनाव का माहौल बन गया. मामला बढ़ता देख पुलिस को बीच में आना पड़ा. इसके बाद सोसायटी परिसर में कुर्बानी की अनुमति रद्द कर दी गई. इसके अलावा, डिंडोशी इलाके की एक दूसरी बिल्डिंग में भी बीएमसी ने पहले दी गई परमिशन वापस ले ली है.

Advertisement

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक,  डिंडोशी पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र शिंदे ने बताया कि कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि सोसायटी परिसर में कुर्बानी की इजाजत अब नहीं होगी. साथ ही वहां रखे गए बकरों को भी गुरुवार सुबह तक हटाने का आदेश दिया. वहीं, डिंडोशी इलाके की आजाद नगर D3 बिल्डिंग में भी बीएमसी ने पहले दी गई कुर्बानी की अनुमति वापस ले ली है. अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआत में यहां परमिशन दी गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि बिल्डिंग से करीब एक किलोमीटर दूरी पर पहले से एक मटन शॉप मौजूद है. इसी आधार पर सोसायटी परिसर में कुर्बानी की मंजूरी रद्द कर दी गई.

यह भी पढ़ें: कहीं कुर्बानी का विरोध, कहीं बकरे पर बवाल... मुंबई की हाईराइज सोसायटी में ये क्या हो रहा है?

Advertisement

घाटकोपर की सोसायटी में भी हुआ विवाद

मुंबई में बकरीद से पहले सोसायटी परिसरों में कुर्बानी को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है. बुधवार को ही घाटकोपर वेस्ट की सागर पार्क हाउसिंग सोसायटी में भी ऐसा ही मामला सामने आया. यहां सोसायटी परिसर में बकरे की कुर्बानी की तैयारी को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद माहौल गरमा गया. मामले की जानकारी मिलने पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया मौके पर पहुंचे और बीएमसी प्रशासन पर सवाल उठाए. हालांकि, बीएमसी ने साफ किया कि उसने पहले ही सोसायटी परिसर के अंदर कुर्बानी की अनुमति देने से इनकार कर दिया था.

इससे पहले ठाणे की एक हाउसिंग सोसायटी में भी बकरों को रखने और उनके लिए शेड बनाए जाने को लेकर विवाद सामने आया था. वहां कुछ लोगों ने विरोध के तौर पर सोसायटी परिसर में सुअर लाकर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया. फिलहाल प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान किसी तरह का तनाव न बढ़े, इसलिए एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »