महाराष्ट्र में 24 घंटे में साढ़े 6 हजार से भी ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव, 151 की मौत

महाराष्ट्र में अगर कोरोना मामलों की संख्या में तेजी देखी जा रही है तो ठीक होने वालों की तादाद भी अच्छी खासी है. इस बीमारी से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 111740 तक पहुंच गई है.

Advertisement
फाइल फोटो (PTI) फाइल फोटो (PTI)

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 05 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 10:50 PM IST

  • 24 घंटे में महाराष्ट्र में 6555 केस सामने आए
  • इस बीमारी से 8822 लोगों की मौत हो चुकी है

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण में तेजी जारी है. रविवार को पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 6555 केस सामने आए हैं. साथ ही, पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 151 लोगों की जान चली गई. प्रदेश में अब तक इस बीमारी से 8822 लोगों की मौत हो चुकी है. कुल केस की बात करें तो यहां अब तक 206619 कोरोना के मामले सामने आए हैं.

Advertisement

महाराष्ट्र में अगर कोरोना मामलों की संख्या में तेजी देखी जा रही है तो ठीक होने वालों की तादाद भी अच्छी खासी है. इस बीमारी से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 111740 तक पहुंच गई है. मुंबई की जहां तक बात है तो यहां कोरोना के कुल मामले 84524 हैं और मौतों की संख्या 4899 पर पहुंच गई है. यहां अब तक 55884 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. मुंबई में एक्टिव केस की संख्या 23732 है. पिछले 24 घंटे में मुंबई में 1287 नए मामले सामने आए हैं और 69 लोगों की मौत हुई है.

पूरे देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामले में अब तक का सबसे बड़ा उछाल देखा गया है. देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 25000 केस सामने आए हैं जो कि अब तक का सबसे बड़ा उछाल है. पिछले एक दिन में कोरोना वायरस की चपेट में आने की वजह से देश में 613 लोगों ने दम तोड़ दिया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 25000 नए मामले सामने आए हैं. इसी अवधि में 613 संक्रमितों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में संक्रमितों की तादाद 673165 पहुंच गई है.

Advertisement

आंकड़ों के मुताबिक अब तक कोरोना के कारण देश में 19268 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 409083 संक्रमित ठीक भी हुए हैं. देश में अभी एक्टिव केस 2,44,814 हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »