महाराष्ट्र: ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टरों पर लदा 11 टन गांजा जब्त

महाराष्ट्र में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मध्य प्रदेश की सीमा से लगे अंबेगांव गांव में तीन एकड़ के खेत में ड्रिप इरिगेशन तकनीक के जरिए गांजा उगाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खेत पर छापा मारा और वहां से चार ट्रैक्टरों में लदा 11,000 किलोग्राम गांजा बरामद किया है.

Advertisement
यह एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर है यह एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर है

aajtak.in

  • धुले,
  • 09 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 8:43 PM IST

महाराष्ट्र के धुले जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11,000 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. यह गांजा चार ट्रैक्टरों में भरा हुआ था और इसे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से ले जाया जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

Advertisement

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक शिरपुर थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर जयपाल हिरे के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश की सीमा से लगे अंबेगांव गांव में  तीन एकड़ के खेत में ड्रिप इरिगेशन तकनीक के जरिए गांजा उगाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खेत पर छापा मारा और वहां से चार ट्रैक्टरों में लदा 11,000 किलोग्राम गांजा बरामद किया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह खेत शिरपुर पुलिस स्टेशन से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था, फिर भी इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेती हो रही थी. पुलिस ने बताया कि गांजा की इस खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया था, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह एक संगठित गिरोह द्वारा किया गया अवैध कारोबार हो सकता है.

Advertisement

आरोपी की तलाश जारी

फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गांजे की सप्लाई कहां की जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

धुले और आसपास के इलाकों में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, जहां अवैध रूप से नशीले पदार्थों की खेती की गई थी. पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »