Maharashtra: बिस्कुट बनाने वाली मशीन के चपेट में आने से तीन साल के मासूम की हुई मौत, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

महाराष्ट्र के अंबरनाथ में एक तीन साल के मासूम की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक मृतक बच्चे की मां एक बिस्कुट बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के लिए लंच बॉक्स देने गई थी. इस दौरान मशीन चल रही थी और बिस्कुट निकल रहे थे. मासूम बिस्कुट उठाने के लिए झुका और बेल्ट की चपेट में आ गया.

Advertisement
मशीन की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत मशीन की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत

मिथिलेश गुप्ता

  • कल्याण ,
  • 04 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:38 PM IST

महाराष्ट्र के अंबरनाथ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. मासूम अपनी मां के साथ बिस्कुट बनाने वाली फैक्ट्री में गया था. जहां मशीन की बेल्ट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. मासूम अपने माता-पिता की इकलौती संतान था. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक मृतक बच्चे की मां एक बिल्कुट बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के लिए लंच बॉक्स देने का काम करती है. वह हमेशा की तरह तीन सितंबर की सुबह आनंद नगर एमआईडीसी क्षेत्र में चिखलोली प्लॉट नंबर 40, 41 स्थित राधे कृष्णा बिस्कुट बनाने वाली कंपनी में अपने मासूम बेटे के साथ मजदूरों को लंच बॉक्स देने गई थी.

तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत 

इस दौरान फैक्ट्री में मशीन चल रही थी और बेल्ट से एक के बाद एक बिस्कुट निकल रहे थे. मासूम बिस्कुट लेने नीचे झुका तो मशीन की बेल्ट लगने से उसकी गर्दन चोटिल हो गई.

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

तुरंत ही उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले पर पुलिस का कहना कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »