'मेरी पत्नी से छेड़खानी करता था...',पति ने पत्थर से कुचल- कुचलकर ले ली युवक की जान

बुलढाणा जिले में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर परेशान करने वाले युवक को खेत में बुलाकर पत्थर से कुचलकर मार डाला. मृतक का शव खेत में मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
पत्थर से कुचल- कुचलकर ले ली युवक की जान (Photo: itg) पत्थर से कुचल- कुचलकर ले ली युवक की जान (Photo: itg)

ज़का खान

  • बुलढाणा,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर परेशान करने वाले युवक को खेत में बुलाकर उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार यह मामला जिले के मेहकर पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है. मृतक के मामा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके 28 साल के भांजे का शव एक खेत में पड़ा हुआ है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें एक व्यक्ति पर हत्या का शक है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान पाया गया कि युवक के सिर को पत्थर से कुचल दिया गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक की मौत की पुष्टि कर दी.

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई. जांच में मृतक की पहचान 28 वर्षीय राहुल भानुदास बाजड के रूप में हुई.

Advertisement

मृतक के परिजनों ने जिस व्यक्ति पर शक जताया था, उसकी तलाश शुरू की गई. पुलिस को जानकारी मिली कि संदिग्ध व्यक्ति वाशिम जिले के रिसोड तहसील के केनवड गांव में अपने खेत पर मौजूद है. इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की.

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी 38 वर्षीय ओम शामराव केनवडकर ने हत्या करने की बात कबूल कर ली. आरोपी ने बताया कि मृतक राहुल उसकी पत्नी को कई दिनों से परेशान कर रहा था. उसने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया. आरोपी के मुताबिक 3 मार्च को उसने राहुल को मेहकर शहर से कुछ दूरी पर बुलाया और वहां पत्थर से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी. मेहकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.  
 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »