महाराष्ट्र: उद्घाटन को लेकर भिड़े मंत्री और बीजेपी विधायक

दरअसल मामला विधायक के निर्वाचन क्षेत्र अकोला का है, जहां विधायक की अनुपस्थिति में जिला क्री़ड़ा संकुल समिति द्वारा कैफेटेरिया और जिम का उद्घाटन किया जा रहा था, जिसे लेकर विधायक मंत्री जी पर भड़क गए.

Advertisement
उद्घाटन पर भिड़े मंत्री और विधायक उद्घाटन पर भिड़े मंत्री और विधायक

पंकज खेळकर

  • मुंबई,
  • 05 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

महाराष्ट्र के अकोला से विधायक और मंत्री के बीच कहासुनी का मामला सामने आया है, जिसमें बीजेपी विधायक रणधीर सावरकर ने गृहराज्य मंत्री रणजीत पाटिल को अपशब्द कहे और तीखी बहस की.

दरअसल मामला विधायक के निर्वाचन क्षेत्र अकोला का है, जहां विधायक की अनुपस्थिति में जिला क्री़ड़ा संकुल समिति द्वारा कैफेटेरिया और जिम का उद्घाटन किया जा रहा था, जिसे लेकर रणधीर सावरकर मंत्री जी पर भड़क गए.

Advertisement

जब उद्घाटन के बाद जलपान चल रहा था तभी विधायक रणधीर सावरकर आए और मंत्री की ओर आस्तीन चढ़ाकर बोले कि यह व्यवहार ठीक नहीं है यह हमारा अपमान है, यहां से ही दोनों के बीच कहासुनी शुरु हुई.

उद्घाटन को लेकर विधायक ने आपत्ति जताई और अधिकारयों को खरीखोटी सुनाते हुए कहा कि हमनें पहले ही बोला था उद्घाटन में जल्दी ना करें. हालांकि अधिकारियों ने कहा कि उद्घाटन सभी प्रोटोकॉल को ध्यान में रख कर किया गया है.

मामले के सामने आते ही यह महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement