'भ्रष्ट CM को बचाने के लिए मुझ पर लगाए आरोप', दिशा सालियान केस की जांच पर बोले आदित्य ठाकरे 

दिशा सालियान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं. पुलिस के मुताबिक, 8 जून 2020 की रात दिशा सालियान ने बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली थी. वहीं, 14 जून को सुशांत सिंह अपने घर में मृत पाए गए थे. इसके बाद से दोनों की मौत को लेकर तमाम तरह के कयास भी लगाए गए थे.  

Advertisement
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो) आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो)

ऋत्विक भालेकर

  • मुंबई,
  • 22 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST

महाराष्ट्र में बीजेपी  और शिंदे गुट के विधायक की मांग के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिशा सालियान केस में एसआईटी जांच के आदेश दे दिए. उन्होंने अपील की है कि अगर किसी के पास इससे जुड़े सबूत हों तो SIT को दें. इसको लेकर आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार पर हमला बोला है. 

महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने इन आरोपों पर कहा, "भ्रष्ट (घोटालेबाज) सीएम को बचाने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं. क्या राजनीति में कोई सीमा नहीं रह गई है? इस तरह की राजनीति हमारे विधान भवन में कभी नहीं हुई, इन लोगों के जवान बेटे-बेटियां भी हैं. क्या वे भी अपने बच्चों के साथ ऐसा ही करेंगे? यह एक तानाशाही है. आदित्य ने कहा कि 32 साल के युवा ने इस खोखली सरकार को हिला दिया है." 

Advertisement

दिशा सालियान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं. पुलिस के मुताबिक, 8 जून 2020 की रात दिशा सालियान ने बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली थी. वहीं, 14 जून को सुशांत सिंह अपने घर में मृत पाए गए थे. इसके बाद से दोनों की मौत को लेकर तमाम तरह के कयास भी लगाए गए थे.  

BJP विधायक की मांग- आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट हो 

महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को दिशा सालियान की मौत की जांच का मुद्दा उठाया गया था. बीजेपी विधायक और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के विधायक भरत गोगावले ने इस मामले में जांच की मांग की. नितेश राणे ने कहा कि सांसद राहुल शेवाले ने लोकसभा में मांग की है कि जो A.U नाम का व्यक्ति है वह आदित्य ठाकरे हैं. उसने रिया चक्रवर्ती को 45 कॉल किए, हम पहले दिन से कह रहे हैं सुशांत सिंह और दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे का नाम है.  

Advertisement

उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस ने भी अपने जांच में आदित्य ठाकरे का नाम लिया है, कोर्ट में भी इस बारे में मेंशन हुआ था कि मुख्यमंत्री का बेटा इस मामले में इंवॉल्व था. इतना सब होने के बाद भी सच बाहर आना होगा. जैसे श्रद्धा वॉल्कर मर्डर के बाद आफताब का नार्को करने के बाद सच्चाई बाहर आई, वैसे ही दिशा सालयान और सुशांत हत्या के बाद आदित्य की भी नार्को होना चाहिए. A फॉर आफताब. A फॉर आदित्य ठाकरे की सच्चाई बाहर आएगी.  

दिशा सालियान की मां ने उठाए जांच पर सवाल 

दिशा सालियान के माता-पिता ने आजतक से बात करते हुए कहा कि क्या एसआईटी उनकी बेटी को वापस लाएगी? यह सब क्यों किया जा रहा है. इस केस को मुंबई पुलिस पहले ही बंद कर चुकी है. बहुत सारी जांच पहले ही की जा चुकी है फिर क्यों. हम चैन से जी रहे हैं अब फिर ये सब क्यों हो रहा है. हम सिर्फ एक सवाल पूछना चाहते हैं कि क्या इससे हमारी बेटी वापस आएगी. हमें शांति से रहने दें. हालांकि उन्होंने ऑन रिकॉर्ड कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »