महाराष्ट्र के ठाणे में मिड डे मील खाकर बीमार हुए करीब 38 छात्र, अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार को एक निजी स्कूल में मिड डे मील कार्यक्रम के तहत परोसा गया भोजन खाने के बाद 38 बच्चे बीमार पड़ गए. आनन-फानन में सभी बच्चों को कलवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह जानकारी नगर निगम के अधिकारियों ने दी है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. (Meta AI) प्रतीकात्मक फोटो. (Meta AI)

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 01 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में मिड डे मील खाने से स्कूली बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है. मंगलवार को एक निजी स्कूल में मिड डे मील कार्यक्रम के तहत परोसा गया भोजन खाने के बाद 38 बच्चे बीमार पड़ गए. यह जानकारी नगर निगम के अधिकारियों ने दी है. 
 
अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि दोपहर के भोजन के बाद बच्चों को चक्कर आने, जी मिचलाने, सिर दर्द और पेट में दर्द की शिकायत के बाद कलवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद सभी बच्चों का इलाज किया गया. फिलहाल, सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. जल्द ही सभी बच्चों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें- स्कूल में भोजन करने गए, सब्जी की बाल्टी में चमचे से आलू ढूंढते रहे मंत्री; मिड-डे मील की क्वालिटी पर उठे सवाल

नगर निगम के अधिकारी और पुलिस कर रही है जांच

वहीं, सूचना पर पहुंची नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय पुलिस ने जांच के लिए भोजन के नमूने एकत्र किए हैं. मामले को लेकर नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.

ये भी पढ़ें- पंजाब: इस जिले के स्कूली बच्चों को मिड-डे मील में मिलेगा मौसमी फ्रूट, कमिश्नर ने किया वादा, साथ में खाया खाना

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »