शनि शिंगणापुरः याचिका दायर कर महिलाओं के लिए सुरक्षा की मांग

पुणे के हेमंत पाटिल नाम के एक कार्यकर्ता ने जनहित याचिका दायर कर राज्य सरकार और डीजीपी को लिखित रूप में यह बताने के लिए भी निर्देश देने की मांग की है कि उन्होंने हाल ही में मंदिर में पूजा अर्चना करने की कोशिश करने वाली महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षा क्यों नहीं दी.

Advertisement
शनि मंदिर में 23 अप्रैल को होगी सामूहिक पूजा शनि मंदिर में 23 अप्रैल को होगी सामूहिक पूजा

केशव कुमार

  • मुंबई,
  • 04 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 11:42 PM IST

बंबई हाई कोर्ट में सोमवार को एक फौजदारी जनहित याचिका दायर कर महाराष्ट्र सरकार और पुलिस महानिदेशक को अहमदनगर जिले में शिंगणापुर स्थित शनि मंदिर में पूजा पाठ को लेकर प्रवेश करने वाली महिलाओं को सुरक्षा मुहैया करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है.

अदालत से को यह निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है कि शनि मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गर्भ गृह में प्रवेश करना चाह रहीं महिलाओं की बाधाओं को भी दूर किया जाए.

Advertisement

क्यों नहीं हुआ हाई कोर्ट के आदेशों का पालन
पुणे के हेमंत पाटिल नाम के एक कार्यकर्ता ने दायर कर राज्य सरकार और डीजीपी को लिखित रूप में यह बताने के लिए भी निर्देश देने की मांग की है कि उन्होंने हाल ही में मंदिर में पूजा अर्चना करने की कोशिश करने वाली महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षा क्यों नहीं दी. याचिका में एक अप्रैल के हाई कोर्ट के आदेश का हवाला दिया गया है, जिसमें एक खंड पीठ ने राज्य सरकार से पूजा स्थलों में प्रवेश करने पर को रोकने वाले कानून का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा था.

शनि मंदिर में 23 अप्रैल को करेंगे पूजन समारोह
पाटिल ने बताया कि 23 अप्रैल को महिला श्रद्धालुओं के साथ शिंगणापुर मंदिर में शनि देव की पूजा अर्चना के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करने की उनकी योजना है. इसके लिए बात करने पर ट्रस्ट ने उन्हें बताया कि इस पूजा अर्चना में भाग लेने वाली को किसी तरह की सुरक्षा देने में परेशानी होगी. महाराष्ट्र सरकार और डीजीपी के अलावा याचिका में शामिल अन्य प्रतिवादियों में गृह विभाग सचिव, अहमदनगर जिले के एसपी, सुपा पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और शनिश्वर देवस्थान ट्रस्ट शामिल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »