MP: महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चियों को जन्म, पिता ने कहा- भगवान ने तोहफा दिया

दमोह के हटा सिविल अस्पताल में महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया. जिले में यह पहला ऐसा मामला है, जब किसी महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया हो. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चियां और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है.

Advertisement
महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चियों को जन्म महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चियों को जन्म

शांतनु भारत

  • दमोह ,
  • 07 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST
  • महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चियों को जन्म
  • तीनों बच्चियां और मां पूरी तरह से स्वस्थ

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा सिविल अस्पताल में 28 साल की महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया है. तीनों बच्चियां दो से पांच मिनट के अंतराल पर पैदा हुईं. महिला और उसके तीनों बच्चियां पूरी तरह से स्वस्थ हैं. स्वास्थ्य कर्मी और नर्स यह देखकर काफी हैरान कि इस महिला ने पहले भी एक बच्ची को जन्म दिया था. महिला और उसकी बच्चियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.  

Advertisement

महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चियों को जन्म 

डॉक्टर सौरभ जैन ने कहा है कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं. तीनों बच्चों का जन्म साधारण प्रक्रिया में हुआ है और ग्रामीण इलाकों में अपनी तरह का यह पहला मामला है, जब किसी महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया. पूरे गांव जश्न का माहौल है और ग्रामीण बच्चों की एक झलक देखने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं. 

एक साथ तीन बच्चियां पैदा होने पर गांव में जश्न का माहौल 

कनकपुरा गांव निवासी इस महिला ने दो साल पहले एक बच्ची को जन्म दिया था. उसके बाद से उसे प्रसव होने में काफी मुश्किलें आ रही थीं. इस बार प्रसव पीड़ा होने पर महिला को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया. जहां पर उसने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया. महिला के पति द्वारका ने बताया कि उन्हें ईश्वर ने बड़ा तोहफा दिया है  इससे  पहले भी एक उनकी एक लड़की है जो दो साल की है. अब इन बच्चियों के जन्म से परिवार में खुशी की लहर है.

Advertisement

तीन बच्चियां और मां पूरी तरह से स्वस्थ 

वहीं डॉक्टर के अनुसार बच्चे का समान्य वजन दो किलो 500 ग्राम होना चाहिए. जिसमें आरती का एक बच्चा 1 किलो 800 ग्राम का है. दूसरा 1 किलो 500 ग्राम और तीसरा बच्चा 1 किलो 600 ग्राम का है. डिलीवरी के कुछ घंटो बाद महिला अपने गांव चली गई. स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के पति से संपर्क में बनी हुई है. 


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »