यूको बैंक धोखाधड़ी: कांग्रेस MLA के घर समेत कई जगहों पर CBI का छापा

यूको बैंक धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मध्य प्रदेश के मुरैना समेत कई जगहों पर छापेमारी की है. कांग्रेस विधायक रघुराज सिंह कंसाना के घर पर भी छापेमारी की जा रही है.

Advertisement
मध्य प्रदेश में कई जगह छापेमारी (फाइल फोटो-PTI) मध्य प्रदेश में कई जगह छापेमारी (फाइल फोटो-PTI)

मुनीष पांडे

  • मुरैना,
  • 06 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

  • यूको बैंक फ्रॉड मामले में मध्य प्रदेश में छापेमारी
  • कांग्रेस विधायक रघुराज सिंह के घर भी रेड

यूको बैंक धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मध्य प्रदेश के मुरैना समेत कई जगहों पर छापेमारी की है. कांग्रेस विधायक रघुराज सिंह कंसाना के घर पर भी छापेमारी की जा रही है. कंसाना पर जाली दस्तावेजों के जरिए यूको बैंक से 8 करोड़ रुपये का लोन निकालने का आरोप है. कांग्रेस विधायक के घर के अलावा श्रीराम गोदाम पर भी सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है.

Advertisement

इससे पहले मंगलवार को भी सीबीआई ने बड़े स्तर पर देशभर में छापेमारी की थी. बैंक धोखाधड़ी के 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के हालिया मामलों में नकेल कसते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि छापेमारी में आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दादरा एवं नगर हवेली में स्थित स्थान शामिल हैं.

बैंक धोखाधड़ी के कई मामले

अधिकारी ने कहा कि सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के मामलों से संबंधित लगभग 35 मामले दर्ज किए हैं. हालांकि, अधिकारी ने बैंकों या

उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी में शामिल (बोर्ड के सदस्यों सहित) बैंकों में आंध्र बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, इंडियन ओवरसीज बैंक, एसबीआई, इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक, देना बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया हैं.

Advertisement

इन शहरों में छापे

दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना, देहरादून, नोएडा, बारामती, मुंबई, ठाणे, सिलवासा, कल्याण, अमृतसर, फरीदाबाद, बेंगलुरु, तिरुपुर, चेन्नई, मदुरै, क्विलोन, कोचीन, भावनगर, सूरत, अहमदाबाद, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, चंदौली, बठिंडा, गुरदासपुर, मुरैना, कोलकाता, पटना और

ऐसा पहली बार नहीं है जब केंद्रीय जांच एजेंसी ने इतने बड़े स्तर पर छापेमारी की है. कुछ महीने पहले भी एजेंसी ने बैंक धोखाधड़ी के मामलों में

(IANS इनपुट के साथ)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »