लॉकडाउन: रेस्टोरेंट में कर रहे थे पार्टी, पुलिस ने निकाला सड़क पर जुलूस

लॉकडाउन में पार्टी मनाते दिखे तो पुलिस ने रात में ही उनकी सामूहिक परेड करा डाली और रस्सी का घेरा बनाकर करीब 60 लोगों को नजदीकी थाने में लेकर आई. यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है.

Advertisement
पुलिस ने निकाला जुलूस (Photo:aajtak) पुलिस ने निकाला जुलूस (Photo:aajtak)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 10 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार रात बैरागढ़ इलाके की सड़क से गुजरने वाले लोग और स्थानीय निवासी उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने पुलिस द्वारा कराई जा रही सामूहिक परेड को देखा. रस्सी का घेरा बनाकर देर रात सड़क पर पुलिस ने करीब 60 लोगों का जुलूस निकाला जो लॉकडाउन के बावजूद बैरागढ़ के एक रेस्टोरेंट में पार्टी कर रहे थे.

Advertisement

दरअसल, मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन होता है और इस दौरान सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान और दफ्तर बंद रहते हैं लेकिन पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि बैरागढ़ के एक रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर पार्टी कर रहे हैं.

लॉकडाउन में पार्टी करने वाले आरोपी (Photo: aajtak)

इस पर पुलिस ने कई टीम बनाकर रेस्टोरेंट पर छापा मारा. पुलिस ने देखा कि रेस्टोरेंट का मेन गेट तो बंद है लेकिन अंदर बैठकर कई लोग वहां शराब पीते और खाना खाते दिखे जिसके बाद पुलिस ने सबको इकट्ठा किया और रात को ही सड़क पर ही करीब 60 लोगों का जुलूस निकाला.

इस दौरान कई युवक अपना चेहरा छिपाते भी नज़र आए. बताया जा रहा है कि पकड़े गए ज्यादातर लोग व्यापारी वर्ग से हैं जो रविवार के लॉकडाउन की वजह से दुकानें बंद होने के कारण इस पार्टी के लिए ही रेस्टोरेंट में इकट्ठा हुए थे.

Advertisement

पकड़े गए कुछ युवकों ने अपनी ऊंची पहुंच दिखाने की कोशिश की और पुलिस अधिकारियों से उनकी फोन पर बात कराने की कोशिश भी की लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ और पुलिस सबको थाने लेकर आई. थाने में सभी पर लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. वहीं रेस्टोरेंट के मैनेजर को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भोपाल में ही ऐसे ही एक रेस्टोरेंट पर छापा मारकर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने कई लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया था जो लॉकडाउन के बावजूद रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के नाम पर एक साथ जमा थे और नियमों का उल्लंघन कर रहे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »