महाकाल की शरण में पहुंचे शिवराज, प्रदेश की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

15 अगस्त को पहले शिवराज ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली. इसके बाद शिवराज सिंह हेलीकाप्टर से सीधे उज्जैन पहुंचे और पत्नी साधना सिंह के साथ महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की.

Advertisement
सीएम शिवराज सिंह चौहान सीएम शिवराज सिंह चौहान

रवीश पाल सिंह / सुरभि गुप्ता

  • उज्जैन,
  • 16 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 7:28 AM IST

श्रावण माह के अंतिम सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन और अभिषेक किया. साथ ही प्रदेश की जनता के लिए सुख-समृद्धि और आनंद की प्रार्थना की.

तिरंगा फहराने के बाद पहुंचे उज्जैन
को पहले शिवराज ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली. इसके बाद शिवराज सिंह हेलीकाप्टर से सीधे उज्जैन पहुंचे और पत्नी साधना सिंह के साथ महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. उन्होंने भगवान महाकाल का दूध और दही से अभिषेक कर आरती उतारी.

Advertisement

प्रदेश की जनता के लिए की प्रार्थना
मीडिया से चर्चा करते हुए ने कहा कि मैंने महाकाल से प्रार्थना की है कि मध्यप्रदेश की जनता के जीवन में सुख-समृद्धि और आनंद आए. प्रदेश आगे बढ़े और बच्चे प्रगति करें. उन्होंने प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य एवं देश-प्रदेश के विकास और प्रगति की मंगल कामना की.

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में है गहरी आस्था
उज्जैन के महाकाल मंदिर में विराजित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में शिवराज और उनकी पत्नी की गहरी आस्था है और वक्त मिलते ही दोनों साथ में या अलग-अलग महाकाल के दर्शनों के लिए आते ही रहते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement