MP: BJP के गढ़ बनते जा रहे सौंसर में जीत की तलाश में कांग्रेस

मध्य प्रदेश की सौंसर विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा. यह सीट बीजेपी का गढ़ बनती जा रही है. कांग्रेस इस सीट पर जीत की तलाश में है.

Advertisement
सौंसर में कांग्रेस को है जीत की तलाश सौंसर में कांग्रेस को है जीत की तलाश

देवांग दुबे गौतम

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

सौंसर विधानसभा सीट छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आती है. यहां पर कुल 1 लाख 89 हजार 611 मतदाता हैं. यह क्षेत्र कपास और संतरे की खेती के लिए मशहूर है. 2003 से लगातार जीत के बाद यह सीट बीजेपी का गढ़ बनती जा रही है. इस सीट पर कांग्रेस जीत की तलाश में है.   

फिलहाल यहां पर बीजेपी के नानाभाऊ मोहोद विधायक हैं. 2013 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के भगवत महाजन को हराया था. नानाभाउ मोहोद को जहां 69257 वोट मिले थे तो वहीं भगवत महाजन को 60841 वोट मिले थे. दोनों के बीच हार-जीत का अंतर 8 हजार से ज्यादा वोटों का था.

Advertisement

2008 के चुनाव की बात करें तो इस बार बीजेपी के नानाभाऊ मोहोद ने जीत हासिल की थी. इस बार हारने वाले थे कांग्रेस के युवराज जिचकर. नानाभाऊ को 43082 वोट मिले थे तो वहीं कांग्रेस के युवराज जिचकर को 40202 वोट मिले थे.

इस बार होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी एक बार फिर वर्तमान विधायक नानाभाऊ मोहोद को उतार सकती है. वहीं माना जा रहा है कांग्रेस इस बार  कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को मैदान में उतार सकती है.

कपास और संतरे की खेती के बावजूद यहां के किसान समस्याएं से जूझ रहे हैं. कपास का समर्थन मूल्य तय नहीं होने से किसानों को उचित दाम नहीं मिल पा रहा है. सौंसर में बेरोजगारी भी एक बड़ी समस्या है. खेती के अलावा यहां पर रोजगार के कोई साधन हैं. शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी इस क्षेत्र  में हालत खराब है.

Advertisement

2013 के चुनावी नतीजे

मध्य प्रदेश में कुल 231 विधानसभा सीटें हैं. 230 सीटों पर चुनाव होते हैं जबकि एक सदस्य को मनोनीत किया जाता है. 2013 के चुनाव में बीजेपी को 165, कांग्रेस को 58, बसपा को 4 और अन्य को तीन सीटें मिली थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »